यूं तो होटल्‍स का नाम आते ही आप एक खाने पीने व रहने की एक खूबसूरत जगह जगह के बारे में सोचने लगते होंगे। शायद दुनिया भर में ऐसे तमाम होटल मिलेंगे भी। जिनमें प्राचीन काल के ब्रिटिश होटल्‍स और ज्‍यादा फेमस हैं। ऐसे में हाल ही में एक खोज के दौरान एक प्राचीन काल के राजा द्वारा हस्‍तारित गेस्‍ट बुक से रहस्‍य खुले हैं। इसके साथ ही विश्वप्रसिद्ध अंग्रेज़ी उपन्यासकार अगाथा क्रिस्टी द्वारा लिखी गई बुक में ब्रिटिश होटल्‍स के बारे में वर्णन मिला। इसमें काफी चौकानें वाले रहस्‍य सामने आए हैं। ये पुराने होटल्‍स प्राचीन काल में कोई मंदिर तो कोई हवाई हमलों से बचने की जगह के रूप में सामने आए। ऐसे में आइए जानें दुनिया के इन रहस्‍यमयी होटल्‍स के बारे में...

अंदाज लिवरपूल स्ट्रीट, लंदन
लंदन का ये अंदाज लिवरपूल स्ट्रीट होटल्स आज भी पूरी दुनिया में फेमस हैं। यह 1884 में लंदन में खुला था। आज इस होटल में 267 कमरे हैं। यह बियांसे और लेडी गागा जैसी सेलिब्रेट का आज पंसदीदा होटल है। इस होटल का जीर्णोद्धार साल 2000 में हुआ है। यह पुराना होने की वजह से कई साल पहले ही इसकी दीवारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कहा जाता है यह पहले एक मशहूर मंदिर हुआ करता था।


सोफिटेल मेट्रोपोल होटल हनोई, वियतनाम

सोफिटेल मेट्रोपोल होटल हनोई भी अपने आप में प्राचीन काल के कई रहस्यों को समेटे हैं। आज यह एक फाइव स्टार होटल है। इसका निमार्ण 1901 में हुआ है। 2011 में इसकी सफाई के दौरान स्टाफ को एक हवाई हमलों से बचने के कुछ खास अन्वेंषण प्राप्त हुए हैं। जिससे साफ है कि यहां पर हवाई हमलों से बचने के लिए लोग छुपते थे।


वेलिंगटन होटल, बोस्कास्टल कार्नवाल

कार्नवाल में स्थित यह वेलिंगटन होटल भी रहस्यों से भरा है। अगास्था क्रिस्टी ने अपनी किताब में इसके बारे में कई बड़े राज खोले हैं। यह 17वीं शताब्दी की सबसे पुरानी इमारत के रूप में जाता रहा है। यह 1800वीं शताब्दी की गेस्ट बुक में भी शामिल है। इस बुक को किंग एडवार्ड VII, सर हेनरी, थॉमस हार्डी ने लिखी थी।

inextlive from Spark-Bites Desk

courtesy mail online

Posted By: Shweta Mishra