एक्सक्लूसिव का लोगो

----------

-पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले परिवहन निगम बढ़ाने जा रहा है बसों का बेड़ा

-करीब 179 नई बसों को उतारा जायेगा विभिन्न रूट पर

- लोकल रूट पर भी मिलेगा नई बसों की सर्विस का लाभ

om.prakash@inext.co.in

DEHRADUN: इस गर्मियों के सीजन में परिवहन निगम की बसों में आपका सफर सुहाना और आरामदायक होना तय है। परिवहन निगम की ओर से बसों का बेड़ा बढ़ाया जा रहा है। पर्यटन सीजन और चार धाम यात्रा को देखते हुए भी परिवहन की सुविधाएं बढ़ाए जाने की योजना है।

बसों को रूट पर उतारने का प्लान

तकरीबन क्79 नई बसें इस सीजन में विभिन्न रूट पर दिखेंगी। इनमें कुछ वॉल्वो और बाकी ऑर्डिनरी बसें हैं। विशेष रूप से उन रूट पर जहां यात्रियों का आवागमन अधिक है। वहां अधिक बसों को रूट पर उतारने का प्लान है। दिल्ली रूट पर बसों का बेड़ा अधिक बढ़ाया जाना हैं क्योंकि इस रूट पर परिवहन निगम की बसों में सबसे अधिक यात्री आवागमन करते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, हल्द्वानी आदि रूटों पर भी यात्रियों की काफी संख्या है। ऐसे में इन रूटों पर भी गाडि़यों की संख्या बढ़ाई जा जायेगी।

वापस बुलाई जायेंगी पुरानी बसें

नई बसें आने के बाद पुरानी बसों को विभिन्न रूटों से वापस बुलाया जायेगा। क्योंकि परिवहन निगम में वर्तमान में काफी बसें ऐसी हैं जो अपनी औसत आयु पूरी कर चुकी हैं और आए दिन रूट पर खराब भी हो जाती हैं। मैदानी रूट पर तकरीबन 8 लाख किलोमीटर और पर्वतीय रूट पर करीब म् लाख किलोमीटर के बाद बसों को बदला जाता है। इसको एक औसतन आयु के रूप में भी देखा जाता है। क्योंकि इस बीच बस का इंजन काफी हद तक पुराना हो जाता है। बस के बाकी के पा‌र्ट्स भी काफी कमजोर हो जाते हैं। वर्कशॉप पर भी इनका अनावश्यक लोड बढ़ रहा है।

इस प्रकार होगा रूट निर्धारण

परिवहन निगम के बस बेड़े में जो तकरीबन क्79 बसें नई आ रही हैं उनमें क्ब् वॉल्बों बसें शामिल हैं। इनमें क्ख् वॉल्बों बसें दिल्ली रूट पर जुड़ेगी जबकि एक-एक वॉल्बो सर्विस हल्द्वानी और चंडगीढ़ के लिए शुरू की जायेगी। इसके अलावा म्भ् नई बसों को पर्वतीय और मैदानी रूट पर उतारा जायेगा। जबकि क्00 बसें जेएनएनयूआरएम की ओर से उत्तराखंड को मिल रही हैं। इन बसों का संचालन लोकल रूट पर किया जायेगा। ऐसे में देहरादून से विकासनगर, दून-ऋषिकेश और दून-हरिद्वार रूट पर इन बसों का रूट पर चलना तय है।

निगम को भी मिलेगा फायदा-

गर्मियों के सीजन में जहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। तो ऐसे में परिवहन निगम की नई बसें उतारने से जहां पर्यटकों को फायदा होगा। वहीं पर्यटकों से मिलने वाले किराए से परिवहन निगम की आय में वृद्धि होगी। विशेषतौर पर दिल्ली और चंडीगढ़ व हल्द्वानी रूट से निगम को काफी फायदा होने की उम्मीद है।

--------

परिवहन निगम के बस बेड़े को बढ़ाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए नई बसों को रूट पर उतारा जा रहा है। इनमें करीब क्ब् वॉल्वो बसें हैं। म्भ् बसें पर्वतीय व मैदानी मार्गो पर संचालित की जायेंगी। जबकि जेएनएनयूआरएम के जरिए क्00 बसों को लोकल रूट पर संचालित किया जायेगा।

-ब्रिजेश कुमार संत, एमडी,उत्तराखंड परिवहन निगम

Posted By: Inextlive