-बंगलूरू एयरपोर्ट की तर्ज पर नौसढ़ कोलिया पर होना था निर्माण

-बंधे के सुंदरीकरण के लिए निगम प्रशासन ने अपनी देखरेख में ठेकेदार को दिया धन

GORAKHPUR: सीएम सिटी को हाईटेक बनाने के लिए नगर निगम कमिटेड है। लेकिन चोर उनके इस कोशिश को मटियामेट कर दे रहे हैं। आए दिन हो रही सामान की चोरी से नगर निगम परेशान है। दरअसल नौसढ़ बंधे का बेंगलुरु एयरपोर्ट की तर्ज पर सुंदरीकरण का ठेका नगर निगम प्रशासन ने दिया है। सुंदरीकरण में रिटेनिंग, वॉल, इंटर लॉकिंग, लाइटिंग, गोलंबर, नैचुरल घास, पाम के पौधे, ग्रील, टाइल्स आदि लगाए गए हैं, लेकिन चोरों ने आए दिन सामान की चोरी कर निगम को सकते में डाल दिए हैं। इस संबंध में ठेकेदार ने नगर निगम के जिम्मेदारों से कंप्लेन की है।

टूटी जाली, पौधे हुए गायब

बंधे के सुंदरीकरण का कार्य अभी चल ही रहा है कि इसी बीच कई खामियां भी आने लगी है। वहां लगी जाली टूट गई है। प्राकृतिक घास का पता नहीं तथा पौधे भी गायब हैं। जबकि, निगम का दावा था कि यहां पर 300 पाम पौधे लगाए गए थे। सुंदरीकरण का एरिया पूरी तरह से धूल से ढका हुआ है।

वर्जन

बंधे पर लगे लाइट और अन्य सामान चोर उठा ले जा रहे हैं। इसकी कंप्लेन मिली है। ठेकेदार से बात हुई है, जल्द ही समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।

ई। सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर नगर निगम

Posted By: Inextlive