बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' के साथ ईद पर दर्शकों को एक और तोहफा मिलने जा रहा है। फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर भी ईद पर रिलीज होगा। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की यह फिल्म इसी साल 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है।


दर्शकों को एक खास तोहफाजानकारी के मुताबिक इस ईद पर दो बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में धमाल मचाने वाली है। जिसमें एक फिल्म रिलीज होगी तो दूसरी का ट्रेलर लॉन्च होगा। जी हां सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाई जान तो रिलीज हो रही है। इसके लिए तो उसके फैंस काफी पहले से तैयार हैं। ऐसे में अब इस ईद पर फिल्मकार संजय लीला भंसाली भी दर्शकों को एक खास तोहफा देना चाहते हैं। वे  अपनी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर ईद पर लॉन्च करने जा रहे हैं। यह फिल्म आगामी 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर शाहरुख-काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' से होगा। रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' भी तभी रिलीज होने वाली है।ट्रेलर लान्च के साथ सेलिब्रेट
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' फिल्मकार संजय लीला भंसाली की एक खास पेशकश है। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। जिसमें सबसे खास बात तो यह है कि इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा खुश हैं। प्रियंका ने अपनी खुशी टवीटर पर भी जाहिर की, क्योंकि इस सप्ताहांत में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म दिन भी है। जिससे प्रियंका कहना है वह अपना 33वां बर्थडे अपनी फिल्म के ट्रेलर लान्च की खुशी के साथ सेलिब्रेट करुंगी।

Hindi News from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra