पत्‍‌नी के साथ ससुराल जा रहे युवक को रास्ते में रोक कर की गई पिटाई, महिला की मौत

मृतका के घायल पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

pratapgarh@inext.co.in

PRATAPGARH ( 16 June ): पैसे के लिए पट्टी में चार लोगों ने हैवान बन गए। पति के साथ रिश्तेदारी जा रही महिला को उन लोगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि महिला के पति से कातिलों का रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। उसके पति की गुहार सुन पहुंचे लोग दोनों को अस्पताल ले गए। महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक हमलावर पकड़े नहीं जा सके थे।

घात लगा कर बैठे थे हमलावर

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के देईडीह धौरहरा गांव निवासी अशोक कुमार अपनी पत्‍‌नी क्रांती देवी (28) के साथ ससुराल जा रहा था। सलाहपुर नहर की पुलिया पर पहले से घात लगा कर बैठे चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। पैसे को लेकर दोनों वे बात करने लगे। इसी बीच अशोक उनसे विनती करता रहा। अचान अशोक को पीटना शुरू कर दिया। पति की बेरहमी से पिटाई देख उसकी पत्‍‌नी क्रांती देवी बचाने लगी। यह देखा उन चारों के सिर पर खून सवार हो गया। दो लोग उसके पति को व दो उस महिला की बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दिए।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

चारों हमलावरों की पिटाई से महिला को गंभीर चोट लग गई। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। तब तक उसके पति की गुहार सुन आस पास के लोग उसकी तरफ दौड़ पड़े। अपनी ओर ग्रामीणों को आता देख हमलावर लहूलुहान हालत में दोनों को छोड़ कर फरार हो गए। बेहोश महिला व उसके पति को ग्रामीणों ने आनन-फानन सीएचसी पट्टी में ले आ कर भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल उसके पति का इलाज किया गया। तब तक सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने भुवाल, राहुल व रामचंद्र निवासी बिझवत थाना महराजगंज और गुड्डू निवासी सलाहपुर के खिला फ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस उन्हें देर शाम तक गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

मृतका के पति ने दी तहरीर

पुलिस के मुताबिक हमलावर व मृतका के पति के बीच पैसे को लेकर बुधवार को भी कहा सुनी हुई थी। बताया गया की भुवाल ने कुछ दिन पूर्व कुछ रकम रामचंद्र से उधार ली थी, जिसे वापस करने में आनाकानी कर रहा था। बुधवार को इसी को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिससे खुन्नस खाकर भुवाल ने अपने तीन साथियो के साथ गुरुवार को पति पत्‍‌नी के ऊपर हमला बोल दिया।

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

KUNDA: पारिवारिक कलह से ऊब कर एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई पश्चिम पट्टी गांव निवासी सीफाक का बेटा अब्दुल रफ(42) की शादी पड़ोसी जनपद इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरेज लालगंज निवासी रतन्नुम बानों के साथ कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। दो दिन पूर्व उसकी पत्‍‌नी अपने मायके चली गई थी। जसे लेकर वह डिप्रेशन में रहता था। बुधवार की रात आठ बजे वह घर से निकला तो नही लौटकर आया। रात करीब दो बजे परिजनों को पता चली कि उसका शव गांव के बाहर ईदगाह के पास पड़ा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि उसकी कनपटी के पर गोली का निशान था। उसके हाथ में तमंचा व दो कारतूस भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Posted By: Inextlive