नंबर गेम

110 वार्ड नगर निगम क्षेत्र में

8 जोन में बंटा है नगर निगम

11 हजार बड़े बकाएदार चिन्हित

3 हजार बकाएदारों को पिछले माह दिया गया था नोटिस

1.5 करोड़ प्रतिदिन टैक्स वसूली का लक्ष्य

- बड़े हाउस टैक्स बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी

- घर के सामने माइक से तीन बार की जाएगी उद्घोषणा

abhishekmishra@inext.co.in

LUCKNOW अगर आप सोच रहे हैं कि हाउस टैक्स न जमा करके आप बच जाएंगे तो अलर्ट हो जाएं। एक दो दिन के अंदर आपके घर के बाहर रिक्शे से दो लोग आएंगे। उनके हाथ में माइक होगा और वे माइक की मदद से जोर-जोर से न सिर्फ आपका नाम पुकारेंगे बल्कि सबको यह भी बताएंगे कि आप पर कितना हाउस टैक्स बाकी है। इस शर्मिदगी से बचने का सिर्फ एक रास्ता है कि आज जल्द से जल्द निगम जाकर बकाया टैक्स जमा कर दें।

एक-दो दिन में अभियान

निगम प्रशासन की ओर से बड़े हाउस टैक्स बकाएदारों के खिलाफ अभियान की रणनीति बना ली गई है। अभियान हर जोन में एक साथ चलाया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि शायद शर्मिदगी से बचने के लिए बकाएदार हाउस टैक्स जमा कर दें। अभियान की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों और कर अधीक्षक को दी गई है।

पहले चरण में 11 हजार

निगम की ओर से पहले चरण में करीब 11 हजार बड़े हाउस टैक्स बकाएदारों की लिस्ट तैयार की गई है। इन्हें पहले नोटिस भी भेजा जा चुका है। इसके बाद भी ये टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

बाक्स

डेली 1.5 करोड़ का लक्ष्य

नगर आयुक्त की ओर से सभी जोन में नियमित रूप से बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन करीब 1.5 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है। हर तीसरे दिन टैक्स वसूली की समीक्षा की जाएगी।

वर्जन

नोटिस आदि देने के बाद भी बड़े बकाएदार टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। अब बड़े बकाएदारों के घरों के सामने माइक से न सिर्फ उनके नाम पुकारे जाएंगे बल्कि बकाया टैक्स की राशि भी सार्वजनिक की जाएगी।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive