फलों का राजा कहे जाने वाला आम तो सभी को पसन्द होता है और गर्मी का सीजन आते ही लोग आम खरीदना शुरू भी कर देते हैं । आपने आम की हर वैरायटी तो खाई ही होगी फिर चाहे वो सफेदा लंगड़ा चौसा अल्फांजो जैसे कई तरह के आम बाजार में बिकने लगते हैं पर क्या आपको दुनिया का मोस्ट एक्सपेंसिव मैंगो मियाज़ाकी आम के बारे में पता है जिसकी कीमत लाखों में होती है। इस आम की पैदावार जापान में होती है।

इंटरनेट डेस्‍क (कानपुर)। आपने दुनिया भर में कई आम देखे और सुने होंगे लेकिन क्या आपने दुनिया के मोस्ट एक्सपेंसिव आम के बारे में सुना है जिसकी कीमत लाखों में होती है।

मोस्ट एक्सपेंसिव मैंगो मियाज़ाकी आम
गर्मी का मौसम आते ही आम की शुरुआत हो जाती है.बाजार में आम की तरह तरह की वैरायटी देखने को मिलती है, जिसकी कीमत भी अलग- अलग होती है। सफेदा, दशहरी, लंगड़ा, अल्फांजो, चौसा जैसे कई तरह के आम बाजार में बिकने लगते हैं। ये नाम तो लगभग सब जानते होंगे पर क्या आप दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में जानते हैं। आपको बता दें कि मियाज़ाकी आम नाम का आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है। इस आम की पैदावार जापान में होती है।

1 किलो मियाज़ाकी आम की कीमत लगभग 2.5 लाख
समय के साथ मियाज़ाकी आम के फायदे और कीमत समझने के बाद अब अन्य देश जैसे फिलीपींस, बांग्लादेश और भारत के किसान भी मियाज़ाकी आम की खेती करने लगे है। रिपोर्ट के मुताबिक इस आम की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में लगभग 2.5 लाख रुपए है। वहीं भारत में ये आम अलग-अलग रेट में बिकता है। मियाज़ाकी आम रुबी रंग या लाल रंग का होता है। एक मियाज़ाकी आम का वेट लगभग 350 ग्राम होता है। यह आम रसीला और काफी मीठा होता है।

मियाज़ाकी आम खाने के फायदे
मियाज़ाकी आम खाने के ढेर सारे फायदे है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट,बीटा कैरोटीन और फॉलिक एसिड जैसे कई न्यूट्रिएंट से भरपूर होता है। इस आम में मौजूद बीटा कैरोटीन और फोलिक एसिड आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसकी फार्मिंग के लिए हॉट वेदर और तेज धूप की जरूरत पड़ती है। इन आमों का साइज और फ्लेमिंग रेड कलर की वजह से इन्हें एग ऑफ सनसाइन भी कहते है। वहीं मियाज़ाकी आम को जापान में तइयो-नो-तमागो नाम से भी जानते हैं।

Posted By: Inextlive Desk