सऊदी अरब के मक्का शहर में में दुनिया का सबसे बड़ा होटल बनाया जा रहा है जिसका नाम दी अबराज कुदई। अबराज कुदाई नाम के इस होटल में कुल दस हजार कमरे होंगे। साउदी अरब की वर्तमान आर्थिक स्थित को देखते हुए यह होटल साल 2018 में बनकर तैयार हो जाएगा। यह होटल खास तौर पर हज यात्रियों के लिए बनाया जा रहा है। पूरी दुनिया से हर साल करीब डेढ़ करोड़ हज यात्री मक्का पहुंचते हैं।


2- इस होटल का निर्माण दुनिया भर से मक्का में आने वाले हज यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इस होटल के निर्माण में करीब 23 हजार करोड़ रुपए की लागत आयेगी।

4- आलिशान महल जैसे दिखने वाले इस होटल को मक्का के मध्य में स्थित मनोफिआ नाम की जगह पर बनाया जा रहा है। होटल के सभी कमरों में फाइव स्टार होटल की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें कई कान्फ्रेंस हॉल और सुपरबाजार भी होंगे।

6- 5 स्टार सुविधाओं से लैस टावर्स की कुछ मंजिलें शाही परिवारों के लिए तैयार की जायेंगी। अब तक अमेरिका के लास वेगास में बने वेनेशिया को वर्ल्ड का सबसे बड़ा होटल माना जाता था। इस होटल में कुल 7,117 कमरे हैं और यह होटल 475 फीट ऊंचा है।
image credit : distractify.com

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra