- दिल्ली बहन की शादी करने गया था परिवार

- शुक्रवार वापस आने पर हुई घटना की जानकारी

आगरा। बीती रात सिकंदरा थाने के समीप स्थित गेट बंद कॉलोनी पीपी नगर के सूने मकान से चोर लाखों रुपए की चोरी करके ले गए। परिजन शादी समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हुए थे। मकान में बाहर से ताला लगा था।

दिल्ली बहन की शादी में गए थे

थाना सिकंदरा एरिया के पीपी नगर निवासी अभिनव वर्मा पुत्र स्व। नरेश चन्द्र वर्मा 29 जनवरी की सुबह बहन की शादी करने के लिए दिल्ली गए थे। घर में बाहर से ताला लगा गए थे। रात में चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया।

वापस आपने पर हुई जानकारी

शुक्रवार सुबह जब परिजन दिल्ली से वापस आए तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो सामान चारों ओर फैला पड़ा था। पीडि़त का कहना है कि चोर उसके घर से तकरीबन 60 हजार कैश, सोने और चांदी की अंगूठी कुल लगभग सवा लाख रुपए की चोरी हुई है। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।

Posted By: Inextlive