Meerut: रोहटा रोड स्थित नंद विहार में शुक्रवार को चोरों ने एक स्कूल प्रिंसीपल के मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी करने के बाद चोर अंदर खड़ी कार में ही चोरी का सामान लेकर भाग गए।

पहले भी हुई थी डकैती

नंद विहार में महावीर सिंह सिरोही पुत्र रूप सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। महावीर सिंह बुलंदशहर के भटाना स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में प्रिंसीपल हैं। शुक्रवार दोपहर वह परिजनों संग चिकित्सक के यहां गए थे। इस बीच चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर लगभग सात लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। महावीर सिंह ने बताया कि चोर चोरी के बाद उनकी ही स्विफ्ट कार में सामान भरकर ले गए। घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

मौके पर पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीडि़त ने बताया कि ख्0क्फ् में बदमाशों ने उन्हें व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लगभग क्भ् लाख की डकैती डाली थी। इसके छह माह बाद उनके मकान में फिर चोरी हो गई। लेकिन आज तक इन घटनाओं का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। एक वर्ष पूर्व भी चोरों ने वृंदावन गार्डन में इसी तरह से चोरी की थी। एसओ प्रशांत कपिल का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Posted By: Inextlive