- डिजिटल कुरान शरीफ पर सुनें आयतें

- इस रमजान मार्केट में शो पीस से लेकर वॉल क्लाक भी हैं खास

Meerut: रमजान में इबादत हर मुसलमान करना चाहता है। अपने बिजी शेड्यूल में से कई लोग समय निकाल लेते हैं, लेकिन जॉब करने वाले कई लोगों को इबादत करने में मुश्किल आती है। उन्हें टाइम मैनेजमेंट में मुश्किल आती है। डिजिटल कुरान शरीफ ने ऐसे व्यस्त लोगों की समस्या का हल निकाल दिया है। कम टाइम में डिजिटल कुरान शरीफ पर सेंसर पेन रखते ही आयतें सुनी जा सकती हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक मिरर, अजान का कैलेंडर, काबे की शक्ल का कुरान शरीफ जैसी कई एसेसरीज रोजेदारों को रमजान में इबादत में मदद कर सकती हैं।

डिजिटल कुरान शरीफ पर आयतें

अरबी समझ नहीं आती है तब भी रोजेदार डिजिटल कुरान शरीफ के जरिए तिलावत कर सकते हैं। डिजिटल कुरान शरीफ अरबी के साथ उसका अनुवाद भी पढ़ता है। साथ ही कुरान शरीफ केवल अरबी भाषा में होता है, लेकिन इसका अनुवाद अंग्रेजी और उर्दू में भी पढ़ा जा सकता है। इसके लिए इसमें साइड में अंग्रेजी और उर्दू के दो ऑप्शन दिए हुए हैं। इस पर सेंसर पेन रखते ही यह भाषा का परिचय देगा, जिसके बाद जिस आयत को अरबी में पढ़ा था उसे ये चुने गए ऑप्शन की भाषा में सुनाएगा। इस डिजिटल कुरान शरीफ की कीमत बाजार में फ्भ्00 रुपए है। इस कुरान के साथ लीड और पेन भी मिलेगा। ये कुरान शरीफ आपको घंटाघर बाजार, बेगमपुल पर आसानी से मिल सकता है।

शक्ल के साथ मक्का मदीना

रमजान में मार्केट में शो पीस से लेकर वॉल क्लाक तक कई नई चीज मौजूद हैं। लेकिन इस बार आपका ध्यान ऐसा इलेक्ट्रिक मिरर खींच सकता है, जिसमें आपको अपनी शक्ल के साथ मक्का और मदीना भी दिखाई देगा। इसकी कीमत ख्भ्00 रुपए है। रमजान में घर सजाने के लिए अगर आप फोटो फ्रेम, वॉल क्लाक, कैलेंडर, नमाज टाइमिंग और अजान टाइम कैलेंडर खरीदने पर पैसे खर्च करने का मन बना रहे हैं, तो आप इससे बच सकते हैं। बाजार में एक डिजिटल फोटो फ्रेम आया है, जिसमें इलेक्ट्रिक वायर से कनेक्ट करने पर काबा, मदीना, हरम शरीफ की चलती तस्वीरों के साथ ही समय, दिन, तारीख, अजान की टाइमिंग भी डिजिट में दिखाई पड़ती है। साथ ही जिस भी देश व शहर का टाइम सेट किया जाए, उसी के मुताबिक अजान टाइम भी सुनाई देता है। इस फ्8 इंच के फोटो फ्रेम की कीमत बाजार में 9 हजार रुपए है।

काबा में कुरान शरीफ

इस रमजान में एक खास कुरान शरीफ बाजार में आया है। जो देखने में काबा शरीफ की शक्ल में है, लेकिन इसे खोलते ही कुरान शरीफ निकलेगा। इसी बॉक्स में नीचे कुरान शरीफ को रखने का स्टैंड भी है। इसकी कीमत क्800 रुपए है।

ये खास परफ्यूम

रमजान के पाक महीने में हर कोई अपने करीबी को खुशबू के लिए इत्र या फिर परफ्यूम गिफ्ट करना चाहता है। तो मक्का टावर बेहतर ऑप्शन होंगे। मक्का शरीफ की तर्ज पर बना मक्का टावर देखने से कहीं से परफ्यूम नहीं लगता है। इसे खोलते ही पूरा कमरा खुशबू से महक उठेगा। इसकी कीमत बाजार में 800 रुपए है।

Posted By: Inextlive