आइसलैंड के नाम सुनते ही हमारे जहन में सबसे पहले कुछ क्‍लिक करता है तो वो है बर्फ और खूब सारी बर्फ। लेकिन हमारा ये सोचना एक हद तक गलत है क्‍योंकि आइसलैंड में इतनी ज्‍यादा बर्फ भी नहीं गिरती है। भले ही वहां पर खूब सारी बर्फ ना हो लेकिन ऐसी कई यूनीक बातें है जिसे जानकर आप बेशक हैरान रह जाएंगे। जानते है कि आखिर कौन से है वो फैक्‍ट्स।



बौने लोग
आज भी वहां पर रह रहें लोगों का मानना है कि वहां के कुछ स्थानों पर छोटे-छोटे कद के लोग रहते हैं जिनके पास अविश्वसनीय जादुई ताकतें हैं। उनका कहना है कि अगर कोई इन लोगों को जबरदस्ती परेशान करेगा तो वो उनका नाश कर देंग। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो कहना थोड़ा मुश्किल है। कुछ ऐसी खबरें भी सामने आई हैं जिसमें बताया गया कि कई बुलडोजर जो 'एल्फ साइट' पर काम कर रहें थे चलते-चलते खराब हो गए और फिर कभी सही भी नहीं हो पाए। दरअसल वहां पर इन बौने लोगों को एल्फ कहा जाता है।

एंटी पोर्नाग्राफी लॉ
आपको पता है आइसलैंड में महिलाओं की संख्या पुरूषों की अपेक्षा कई ज्यादा है। यही एक महत्वपूर्ण वजह है जिसके कारण वहां की सरकार ने तमाम स्ट्रिप क्लब और ऑनलाइन पोर्नाग्राफी पर बैन लगा दिया है।

स्कायर प्रोडक्ट
आप सोच रहें होगे की ये स्कायर क्या है। ये एक डेयरी प्रोडक्ट है जो आइसलैंड में बेहद फेमस है। ये दिखने में दही की तरह ही होता है लेकिन ये चीज से बनता है। इसमें कोई फैट नहीं होता है और खूब ज्यादा प्रोटीन होता है। लेकिन अफसोस की बात है कि ये आइसलैंड के अलावा और कहीं भी नहीं मिलता है।

फिशिंग है जरूरी
आइसलैंड में कोई इंडसट्री जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है वो है फिशिंग इंडस्ट्री। इस इंडस्ट्री के लिए ही 'Cod War' शुरू हुई। दरअसल 1958 में आइसलैंड ने तय किया कि वो अपने आसपास फिशिंग का एक एक्स्क्लूसिव जोन बनाएंगे जिसमें उनके अलावा और कोई देश फिशिंग नहीं करेगा। उनके इस डिसीजन पर ब्रिटीश की सरकार ने काफी गुस्सा जाहिर किया था। दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी लंबी जंग भी चलता रहती। लेकिन अंत में ब्रिटिश्ा ने अपनी आपत्ति वापस ले ली और आइसलैंउ ने अपना एक एक्स्क्लूसिव जोन बना लिया। ये एरीया करीब 320 किलोमीट तक फैल गया है। पहले इसका एरिश मात्र 6.5 किलोमीटर ही था।

रॉ पफिन हार्ट
यहां पर एक बेहद क्यूट सी चिड़िया वाई जाती है जिसका नाम रॉ फिल हार्ट है। इनके पंख काले और सफेद रंग के होते है और उनकी चोंच कुछ ज्यादा ही लंबी होती है। फेमस ब्रिटीश शेफ गोर्डन रामसे ने एक टेलीविज कायक्रम में सबके सामने एक पफिन चिड़िया का दिल सबके सामने खाया था जिसके लिए लोगों ने उसकी काफी आलोचना कि थी। लेकिन आइसलैंड में फिन के दिल को एक डिश की तरह खाते है और ये उन सभी को काफी टेस्टी लगता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma