बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द ही आनंद आहूजा की दुल्हनिया बनने वाली हैं। दोनों करीब 2 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 7 मई को शादी करने जा रहे हैं। सभी बॉलीवुड की इस वेडिंग को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल आपको बता दें कि सोनम कपूर कुछ ही दिनों में रियल लाफ दुल्हनिया बनने जा रही हैं पर रील लाइफ में वो एक बार नहीं बल्कि 5 बार दुल्हन बन चुकी हैं। जानें किन फिल्मों में सोनम कपूर दुल्हन की तरह सजीं हैं।


1. रांझणाफिल्म रांझणा में सोनम कपूर संग साउथ स्टार धानुष और अभय देओल मुख्य किरदार में थे। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में सोनम कपूर दुल्हन के रूप में दिखती जरूर हैं पर फिल्म में उनकी शादी नहीं होती है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया है जिसमें दोनों ही लीड एक्टरों का फिल्म में निधन हो जाता है। फिल्म की लव स्टोरी बनारस और दिल्ली की पृष्टभूमि पर आधारित है। 3. डॉली की डोली


फिल्म डॉली की डोली में भी एक्ट्रेस सोनम कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। यहां तक की फिल्म के पोस्ट में ही सोनम कपूर दुल्हनिया बनी दिख जाएंगी। सोनम कपूर की साल 2015 में आई फिल्म डॉली की डोली में सोनम कपूर के अलावा एक्टर राज कुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएं। अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लागत 25 करोड़ रुपये थी पर बॉक्स ऑफिस पे फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।5. बेवकूफियां

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म बेवकूफियां में सोनम कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर सहित आयुष्मान खुराना और ऋषि कपूर नजर आए। फिल्म बेवकूफियां नुपुर आस्थाना के निर्देशन में बनी फिल्म है। फिल्म की कुल लागत 22 करोड़ रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और सिर्फ 22.2 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया।

देश छोड़ विदेश में आनंद संग घर बसाएंगी सोनम कपूर, लंदन में खरीदा नया घरसोनम कपूर संग फेरे लेने जा रहे आनंद आहूजा अमेजन में रह चुके प्रोडक्ट मैनेजर अब करते हैं यह काम

Posted By: Vandana Sharma