बॉलीवुड में आज भी उन हीरोज का डंका बजता है जिनके करियर शुरु करने के समय कई एक्‍ट्रेस का जन्‍म भी नहीं हुआ था। वहीं कोई पांच साल की थी तो कोई दो साल की। आप को लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं पर सच आप खुद ही देख लीजिये।

1- शाहरुख खान ने 22 साल की उम्र में फौजी से शुरुआत की थी। जब शाहरुख ने करियर की शुरुआत की तब उनके साथ जब तक है जान फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस कटरीना कैफ 5 साल की थीं। उस समय दीपिका पादुकोण 2 साल की थीं। अनुष्का शर्मा का जन्म 1988 में हुआ था। आलिया भट्ट तो 5 साल बाद 2003 में पैदा हुईं।

3- बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने भी सन 1988 में 23 साल की उम्र में फिल्म कयामत से कयामत तक से करियर की शुरुआत की थी। इस स्टार के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर 1988 में 7 साल की थीं। फिल्म धूम 3 में आमिर को रिझाने वाली कटरीना कैफ की उम्र उस समय 4 साल थी। पीके में आमिर संग कमाल की कैमिस्ट्री दिखाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म 1988 में हुआ था।

5- साल 1991 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन भी अपने से दोगुने से भी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म दृश्यम में अजय की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रेया सरन की उम्र 8 साल की थी। सोनाक्षी सिन्हा उस वक्त महज 3 साल की थी। हिम्मतवाला में उनके साथ रोमांस काने वाली तमन्ना भाटिया की उम्र 1 साल थी।

7- सुपरस्टार रजनीकांत कभी बूड़े नहीं होते हैं। 24 साल की उम्र में फिल्म अपूर्वा रांगल से अपने करियर शुरु करने वाले रजनी ने रोबोट ऐश्वर्या राय के साथ काम किया। जब रजनी ने फिल्मों में कदम रखा था उस समय एश्वर्या की उम्र महज 1 साल की थी। फिल्म कोच्चिदइयां में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण का जन्म उनके करियर शुरु करने के 11 साल बाद हुआ। लिंगा में रजनी के साथ रोमांस करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का जन्म उनके करियर शुरु करने के 12 साल बाद हुआ।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra