आज रक्षा बंधन के मौके पर जब हर तरफ भाई-बहन एक दूसरे से राखी के जरिए अपना प्यार जता रहे हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड के ये स्टार भाई-बहन एक-दूसरे से कैसे दूर रहे सकते हैं। यहां जानें बॉलीवुड कैसे मना रहा रक्षा बंधन...


कानपुर। एक्टर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के जाने माने बहन-भाई हैं जो मां श्रीदेवी के जाने के बाद नजदीक आए। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है इसलिए अर्जुन अपनी छोटी बहन जाह्नवी को लेकर अकसर वरीड रहते हैं। - सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी इस बार अपने नन्हें भाई तैमूर को राखी बांधेगीं। मालूम हो की तैमूर सारा से करीब 23 साल के छोटे हैं। बता दें कि सारा एक्ट्रेस अमृता सिहं और सैफ की बेटी हैं। वहीं तैमूर करीना और सैफ के बेटे हैं।


- सैफ अली खान और सोहा अली खान भी बॉलीवुड के फेमस भाई-बहनों में से एक हैं। दोनों इस बार रक्षा बंधन में अपने बच्चों बेटे तैमूर और बेटी इनाया से पहली राखी बंधवाते दिख सकते हैं। मालूम हो कि सैफ और उनकी बहन के बीच आज तक कभी तकरार की बात सुनने में नहीं आई।

- इंडस्ट्री के 'भाईजान' सलमान खान अपनी बहनों अर्पिता और अलवीरा को बहुत चाहते हैं। कभी-कभी सलमान उन्हें प्यार से बेबी कह कर भी बुलाते हैं। सलमान अपने भाइयों से ज्यादा बहनों को प्यार करते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा की इस रक्षा बंधन में 'भारत' स्टार बहनों को क्या गिफ्ट करेगें।- आमिर खान की बहन निखत हमेशा लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। फिलहाल आमिर और निखत इस रक्षा बंधन के मौके को मिल कर सेलीब्रेट करेगें। निखत ने पहली बार अपने पिता ताहिर हुसैन संग फिल्म 'तुम मेरे हो' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। - अभिषेक बच्चन की बडी़ बहन श्वेता नंदा और उनके बीच सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ खास प्यार जताने वाला पोस्ट तो नहीं दिखता पर दोनों एक दूसरे के लिए जान छिड़कते हैं।- फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी अपने भाई सिद्धांत को राखी बांधने के लिए उत्सुक हैं। हाल में दोनों भाई-बहन एक साथ फिल्म 'हसीना पार्कर' में पहली बार साथ अभिनय करते दिखे थे।

-
दबंद गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के दो भाई हैं। उनके भाई लव ज्यादा लाइम लाइट में नहीं रहते वहीं कुश ने भी बहन की तरह एक्टिंग की दुनिया को अपना लिया है। कुश फिल्म 'सदियां' से बॉलीवुड में एंट्री लिए थे। वहीं कुश शॉर्ट फिल्म्स भी डायरेक्ट करते रहते हैं। - ऐश्वर्या राय और उनके बडे़ भाई आदित्य की एक साथ कभी तस्वीर सामने नहीं आई पर दोनों में प्यार बहुत है। ऐश्वर्या ने जहां अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर पर ध्यान दिया वहीं उनके भाई आदित्य मर्चेंट नेवी के इंजीनियर हैं। तस्वीरें : श्रीदेवी इस तरह बनी बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार, जानें इनके जीवन के कुछ अनसुने राजतस्वीरें : 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी को उनके जन्मदिन इस तरह किया याद

Posted By: Vandana Sharma