मुंबई एयरपोर्ट पर अकसर एक्ट्रेसेज स्पॉट होती रहती हैं। इस बार सोनाक्षी सिन्हा सहित कई एक्ट्रेसेज स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट पर इन अभिनेत्रियों के कूल अंदाज और स्टाइलिश गॉगल्स के क्या कहने। यहां देखें मुंबई एयरपोर्ट पर इनकी ये तस्वीरें...


कानपुर। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' को प्रमोट करने के लिए जगह-जगह पहुंच रही हैं। इस बार सोनाक्षी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हैं, वो भी अपने कूल अंदाज में। सोनाक्षी ने इस दौरान ऊपर से नीचे तक ब्लैक कपड़े ही पहन रखे थे।- सोना एयरपोर्ट पर ब्लैक कलर की स्पेगिटी टॉप के साथ ब्लैक र्सग पहने दिखीं। वहीं उनके स्टाइलिश गॉगल्स ने उनके इस कूल लुक में चार-चांद लगा दिए। सोना के फैशनेबल गॉगल्स ने उनके इस लुक को और भी इनहैंस कर दिया था।- वहीं आलिया भट्ट भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। आलिया को दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट लेनी थी। एयरपोर्ट पर आलिया व्हाइट टी शर्ट पर ब्लू डेनिम जैकेट के साथ ब्लैक लेगिंग्स पहने नजर आईं।
- 'राजी' गर्ल आलिया ने सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार एक जासूस की भूमिका निभा कर सभी को चौंका दिया। अब आलिया अपनी अपकमिंग फिल्मों 'ब्रह्मास्त्र' और 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगीं। जहां 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया रणबीर के साथ दिखेंगी वहीं 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह के साथ पेयर बनाएंगी।


- जैकलीन फर्नांडिस भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उन्हें देख कर यही लगा की वो ब्लैक लवर हैं। उन्होंने ब्लैक र्सग और पैंट के साथ व्हाइट टॉप पेयर किया हुआ था। इस दौरान 'रेस 3' एक्ट्रेस जैकलीन ने स्टाइलिश गॉगल्स वियर किए हुए थे।- कूल लुक्स की बात करें तो अभिनेत्री डायना पेंटी भी आलिया और सोनाक्षी से कम नहीं हैं। डायना भी मुंबई एयरपोर्ट पर रिलैक्सिंग आउटफिट में अपने कूल अंदाज में नजर आईं। डायना पेंटी ने फिल्म कॉकटेल में बेहतरीन अभिनय कर लोगों को चौंका दिया था।- हाल ही में सलमान खान स्टारर फिल्म 'रेस 3' में डेजी नजर आईं थी और अब एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। डेजी ने ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप पर ब्लू जीन्स पहनी थी। वहीं डेजी गॉगल्स पहने फुल टशन में नजर आईं। - सिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी इन सभी की तरह वहां स्पॉट हुईं। शमिता अर्जेंटीना से मुंबई लौट रही थीं। दरअसल शमिता वहां एक फियर फैक्टर रिएलीटी शो की शूटिंग के लिए गई थीं।

एयरपोर्ट पर जब सोनाक्षी के पीछे लगा स्ट्रीट डॉग, तो दिखा ऐसा नजारा जो किसी ने नहीं सोचा था!
सोनाक्षी के भाई लव इस फिल्म से बॉलीवुड में करने जा रहे हैं एंट्री

Posted By: Vandana Sharma