तस्वीरें : बॉलीवुड ब्यूटीज और उनके पेट्स का अलग ही है टशन, शूट के लिए भी होते हैं अप्रोच
कानपुर। बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस मंदाना करीमी अपने पेट डॉग को लेकर अकसर वॉक पर निकलती हैं। इस दौरान हमारे कैमरे ने उन्हें स्पॉट कर लिया। मंदाना मुंबई के जुहू की स्ट्रीट्स में पेट के साथ सैर पर जाते नजर आईं।
- मंदाना एक रिएलिटी शो में आई थीं। यहां से फेम कमाने के बाद मंदाना ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं। बॉलीवुड की 'क्या कूल हैं हम 3', 'मैं और चार्ल्स', 'भाग जॉनी' और 'रॉय' जैसी फिल्मों में तुषार कपूर से लेकर 'संजू' यानी की रणबीर कपूर तक के साथ अभिनय किया है। हलांकि मंदाना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सक्सेज नहीं पा सकीं।
- मंदाना करीमी की तरह सोफी चौधरी भी सड़क पर अपने पेट्स को घुमाने रोजाना घर से निकलती हैं। सोफी अपने पेट डॉग के साथ बांद्रा में वॉक पर जाती स्पॉट हुई हैं। इस दौरान सोफी ने स्पोर्ट ब्लैक टी-बैक के साथ लेगिंग्स पहनी थी और पिंक शूज पेयर किए थे।
- डायना के पति और बॉलीवुड एक्टर बिंदु दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया है। बिंदु ने 'सन ऑफ सरदार', 'हिम्मतवाला', 'हाउसफुल 2', 'पार्टनर' और 'कंबख्त इश्क' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर लोगों को खूब हंसाया। हलांकि बिंदु का पैशन एक बॉडी बिल्डर बनना है पर वो अभिनय की दुनिया में भी काम करना चाहते हैं।