काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जमानत मिलने के बाद वो जोधपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गये। बता दें कि सलमान को इस मामले में कोर्ट ने पांच साल की सजा कैद सुनाई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में पहुंचने पर स्वागत के लिये उनके फैंस ने खूब पटाके छुडा़ये और उनके गाने 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' पर फैंस ने डांस किया। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी सलमान से मिलने उनके घर पहुंचीं। जानें सलमान खान की घर वापसी पर उनका स्वागत कैसे हुआ।


8:10 बजे रात पहुंचे घर, फैंस ने किया ऐसे स्वागत


सलमान की घर वापसी पर उनके फैंस ने खूब पटाखे जलाए और डांस किया। करीब दो रातें जोधपुर की जेल में बिताने के बाद सलमान खान को शनिवार को सेशन कोर्ट से बेल पर जमानत मिल गई और वो मुंबई पहुंचने के बाद लगभग 8:10 बजे रात को अपने अपार्टमेंट मुंबई पहुंचे। बता दें कि सलमान खान को जोधपुर जेल से बाहर आने में ही करीब 2 घंटे का समय लग गया था। सलमान खान मुंबई लगभग 7:10 बजे शाम को पहुंचे हैं। इसके बाद सलमान अपने फर्स्ट फ्लोर फ्लैट पर गये और उसकी बालकनी में जा कर अपने फैंस को अपनी सलामती की खबर देने के लिए हाथ हिला कर संबोधित किया। उस वक्त उनके बॉडीगॉर्ड शेरा भी उनके साथ थे। बालकनी से फैंस को हाथ दिखाते वक्त सलमान के साथ उनके माता-पिता और भांजा आहिल भी साथ था जिसे सलमान खुद अपनी गोद में लिये थे। इस महिला ने सलमान को बताया भगवान

लोगों की भीड़ के बीच एक महिला ऐसी भी मौजूद थी जिसने पीटीआई को बताया कि उसके बूढे़ चाचा अगर आज जिंदा हैं तो वो सलमान की बदौलत ही हैं। उनके परिवार को समय पर सलमान खान के बींग ह्यूमन फाउंडेशन का साथ मिल गया। मैं किस तरह सलमान को इस बात के लिए धन्यवाद कहूं मुझे नहीं समझ में आ रहा। ऐसे ही एक शख्स सईद शेख भी हैं जो राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं जो सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगभग 3 दिनों से सुपर स्टार की एक झलक का इंतजार कर रहे हैं। जब सलमान की घर वापसी देखी तो सईद ने वहां लोगों के बीच मिठाई भी बांटी। ऐसा करते वक्त सलमान के फैंस के आंखों में आंसू थे।

जेल से रिहा होकर अपने घर पहुंचे सलमान खान, फैंस ने किया जोरदार स्वागत काला हिरण शिकार केस में बरी होने के बाद तैमूर-करीना संग यूं रिलैक्स करते दिखे सैफ अली खान

Posted By: Vandana Sharma