आज यानी की 15 अगस्त के दिन हर कोई देश को आजाद कराने वाले स्वंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करता है। चलिए स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर जानते हैं आजादी के दौरान अपनी जान हंसते-हंसते गवां देने वाले उन फ्रीडम फाइटर्स को किन बॉलीवुड स्टार्स ने बडे़ पर्दे पर जिया है।


कानपुर। स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जिंदगी को बडे़ पर्दे पर जीने वाले एक्टर अजय देवगन हैं। 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन ने उनका किरदार इतना बखूबी निभाया की लगा कोई एक्टर नहीं भगत खुद सामने नजर आ रहे हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।- फिल्म 'मंगल पांडेय : द राईजिंग' में आमिर खान मंगल पांडेय के किरदार में नजर आए थे। केतन मेहता के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दर्शकों को तरह मंगल पांडेय के ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म में ब्रिटिश सरकार के शोषण के विरुद्ध मंगल की लडा़ई दिखाई गई है।
- नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर बनी बायोपिक फिल्म 'नेता जी सुभाष चंद्र बोस : द फॉरगाटेन हीरो' में नेता जी का किरदार टीवी और फिल्मों के जाने माने एक्टर सचिन खेडे़कर ने निभाया था। श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी ये फिल्म 13 मई, 2005 को रिलीज हुई थी। फिल्म में भारत को किस तरह अंग्रेजों से आजादी मिली, इसके बारे में दर्शाया गया है।- श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेकिंग ऑफ महात्मा' में उन्होंने गांधी के जीवन के बारे में पर्दे पर दर्शाया है। मोहन दास करम चंद गांधी ने किस तरह साउथ अफ्रीका में 21 साल बिताए, वहां रंगभेद के खिलाफ लडे़। 1996 में रिलीज हुई ये फिल्म माहत्मा गांधी के जीवन को करीब से दर्शाती है। फिल्म में गांधी के किरदार में एक्टर रंजीत कपूर नजर आए। इस फिल्म को साल की बेस्ट इंगलिश फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था। - आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'खेलें हम जी जान से' साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म के लीड कलाकारों में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण थे। फिल्म 1930 में ब्रिटिशर्स के खिलाफ हुए उस आंदोलन के बारे में दिखाया गया है जिसमें स्कूल के टीनएजर्स भी हिस्सा लेते हैं। फिल्म में एक शिक्षक के साथ मिल कर 64 भारतीय युवा ब्रिटिश सरकार के खिलाफ उनको सबक सिखाने का काम करते हैं।    


- फिल्म 'वीर सावरकर' स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दोमोदर सवरकर की जिंदगी पर आधारित है। वेद राही के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में लीड रोल कलाकार यानी की वीर सावरकर की भूमिका में एक्टर सैलेंद्र गौर ने दिखे हैं। फिल्म में सावरकर के बारे में दिखाया गया है कि वो किस तरह से इंगलैंड में वकालत किया करते हैं और लंदन में क्रांतिकारी काम करते हैं। इसके बाद वो इंडिया आकर ब्रिटिंश रूल के खिलाफ क्रांतिकारी भूमिका निभाते हैं।  - निर्देशक केतन मेहता के निर्देशन में बनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की बायोपिक फिल्म में लीड रोल परेश रावल ने निभाया था। भारत के आइरनमैन कहे जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी सरदार जी का रोल फिल्म में परेश रावल ने बखूबी निभाया है। इसे देख कर ऐसा लगा कि वो रील नहीं ब्लकि रियल लाइफ पटेल हैं। फिल्म में पटेल जी का भारत को स्वतंत्रता में क्या भागीदारी रही है, इसके बारे में दिखाया गया है। मालूम हो कि ये फिल्म 'सरदार' नाम से 1993 में रिलीज हुई थी।

- 1978 में रिलीज हुई श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म 'जूनून' में सभी भारतीय क्रांतिकारियों के बारे में दिखाया गया है जिन्होंने 15 अगस्त के दिन देश को आजादी दिलाई। फिल्म में ब्रिटिशर्स की क्रूरता के बारे में दिखाया गया है किस तरह वो किसानों से उनकी जमीन छीन लेते थे। अंग्रेज सरकार की इसी बुरी आदत के खिलाफ फिल्म में क्रांतिकारी बने शशि कपूर, नसिरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, जेनीफर केंडल और कुलभूषण खरबंदा मिल कर क्रांतिकारी आंदोलन की शुरुआत करते हैं।

इंडियन आर्मी के लिए स्वरा भास्कर ने कही ये बडी़ बात, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर इस तरह धोया15 अगस्त को इन तीन बडी़ फिल्मों की होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर, सोमवार को सामने आएगा गोल्ड का ट्रेलर भी

Posted By: Vandana Sharma