लखनऊ अपने नवाबी अंदाज के अलावा अब मेट्रो के लिए भी जाना जाएगा। 6 सितंबर को आम आदमी के लिए यहां मेट्रो रेल की सेवा शुरु की गई है। ऐसे में हम आप को उन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जल्‍द ही मेट्रो रेल की सेवा शुरु होने वाली है।

हैदराबाद मेट्रो

हैदराबाद मेट्रो रेल का अभी निर्माण कार्य चल रहा है। तेलंगाना सरकार की ओर से हैदराबाद में मेट्रो की शुरुआत की जा रही है। हैदराबाद मेट्रो प्रोजेक्ट नवंबर 2017 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। हैदराबाद में मेट्रो के 64 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। 

 

नागपुर मेट्रो

नागपुर शहर में बन रही नागपुर मेट्रो कुछ सालों में शहर की नई पहचान बनने वाली है। इसी के साथ नागपुर जल्द उन शहरों में शामिल हो जाएगा जहां मेट्रो दौड़ती है। फरवरी 2014 में नागपुर में मेट्रो का काम शुरु हुआ था। नागपुर मेट्रो का प्रोजेक्ट 2018 में पूरा होने की उम्मीद है। 

 

नोयडा मेट्रो

दिल्ली से शुरु हुई मेट्रो अब जल्द ही नोयडा में दस्तक देने वाली है। ये मेट्रो नोयडा और ग्रेटर नोयडा में दौड़ेगी। लखनऊ के बाद ये यूपी का दूसरा शहर होगा जहां मेट्रो चलेगी। नोयडा मेट्रो की शुरुआत अप्रैल 2018 से की जा सकती है। 29 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर 22 स्टेशन होंगे। 

 

अहमदाबाद मेट्रो

अहमदाबाद और गांधी नगर को जोड़ने के लिए अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट शुरु किया गया। यहां 14 मार्च 2015 को मेट्रो के काम की शुरुआत हुई थी। अहमदाबाद और गांधी नगर को जोड़ने वाला ये मेट्रो प्रोजेक्ट 2020 तक पूरा होने की उम्मीद है।

 

नवी मुंबई मेट्रो

नवी मुंबई में मेट्रो अभी अंडर कंस्ट्रकशन है। नवी मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट का काम 1 मई 2011 को शुरु हुआ था। नवी मुंबई मेट्रो का काम सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन देख रही है। यहां 106 किलोमीटर का रेल नेटवर्क तैयार होना है। मई 2018 में नवी मुंबई प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। 

 

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra