ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में खेला गया दूसरा वनडे भारत के नाम रहा। कोहली की अगुआई में भारतीय टीम ने यह मैच 50 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 14 साल पहले मिली हार का भी बदला ले लिया। आइए जानें कोलकाता में बने कितने रिकॉर्ड...

1. टूट गया हार का मिथ :
कोलकाता के ईडन गार्डेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का मिथ टूट गया। इस मैदान पर भारत पहले कभी कंगारुओं से जीत नहीं सका था। साल 2003 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से शिकस्त दी थी। इस हार का बदला अब भारतीय टीम ने ले लिया। साथ ही कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया का अजेय रिकॉर्ड भी टूट गया। मेहमान टीम ने पहले यहां भारत और श्रीलंका को हराया था, इस बार वह खुद हार गए।

3. ईडन गार्डेन में कप्तानी करने वाले दूसरे कप्तान बने कोहली :
ईडन गार्डेन पर 21 सितंबर को जब दूसरा वनडे खेला गया, तो कप्तान विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली कंगारुओं के खिलाफ कोलकाता में वनडे में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। इससे पहले इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी ने कप्तानी की थी। वो हैं राहुल द्रविड़। वहीं नौ साल लंबे कप्तानी करियर में धोनी को कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस ग्राउंड पर कप्तानी करने का मौका नहीं मिला।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari