ये हैं बरेली की सक्सेसफुल बेटियां, जिनकी आज अलग पहचान

-दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और यूपी महिला कल्याण विभाग ने शहर की सक्सेसफुल वीमेन को किया सम्मानित

-केन्द्रीय मंत्री, विधायक और डीएम ने महिलाओं को दिया मोमेंटो

-वीमेन ने शेयर की अपनी सक्सेस स्टोरी, बताया कि प्रॉब्लम्स से डरे नहीं बरेली: संडे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और यूपी महिला कल्याण विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट में शहर की सक्सेसफुल वीमेन को सम्मानित किया गया। मुश्किलों से फाइट कर सक्सेसफुल मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं की हौसला अफजाई की। इवेंट का इनॉग्रेशन चीफ गेस्ट सेंट्रल मिनिस्टर संतोष गंगवार, शहर विधायक अरुण कुमार और डीएम नितीश कुमार ने किया। इसके बाद सेंट्रल मिनिस्टर ने सभी सक्सेसफुल वीमेन को मोमेंटो देकर ऑनर किया। इस दौरान वीमेन ने अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की जिसे सुनने के बाद हर कोई उनके हौसले की तारीफ करता दिखा।

महिलाओं को बताई योजनाएं

इवेंट का संचालन उप्र डिप्टी सीपीओ नीता अहिरवार ने किया। एजुकेशन, बिजनेस, सोशल मीडिया, पॉलिटिक्स और प्राइवेट जॉब में करियर बनाने वाली महिलाओं ने अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की। उन्होंने बताया कि किस तर से मुश्किलों का सामना करते हुए मुकाम हासिल किया। खुद की बेहतरी से समाज में पीछे रहने वाली महिलाओं को आगे लाने का तरीका बताया। साथ ही समानता लाने पर जोर दिया।

इनको मिला सम्मान

चेतना सक्सेना, विभा चौधरी, आशी, नेहा यादव, नीरजा, मीनाक्षी, कंचन, लोकेश, अर्चना राजपूत, सोनम, पंखुड़ी, नाजिया, हरजिंदर कौर,बबीता, ममता मौर्य, डॉ.भारती सरन, मनोरमा, फरहत नकवी, तूलिका आदि।

महिलाओं ने निकाली रैली

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का इनॉग्रेशन हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नारी शक्ति के लिए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। वहीं चीफ गेस्ट केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और विशिष्ट अतिथि शहर विधायक अरुण कुमार और डीएम नितीश कुमार को डिप्टी सीपीओ नीता अहिरवार ने पौधा देकर सम्मानित किया गया।

महिलाओं ने लगाए स्टॉल

हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से स्टॉल लगाए गए। जिसमें कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं ने एनीमिया और बीपी आदि की जांच कराई। वहीं कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देने के साथ ही फॉर्म फिल कराए गए। आपको बता दें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत पोषक सामग्री का प्रदर्शन आंगनबाड़ी कार्यकताओं के द्वारा करा किया गया।

सेल्फी प्वाइंट का क्रेज

कलेक्ट्रेट में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जिस पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिखा था। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने इसके साथ खूब सेल्फी ली।

मानव सेवा क्लब ने किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मानव सेवा क्लब ने संडे को रामगंगा स्थित कुष्ठ आश्रम की कामकाजी बेटियों को सम्मानित किया। इस दौरान राजस्थान में टीचिंग की जॉब करने वालीं निशा और कानपुर से जीएनएम की ट्रेनिंग करने वाली सपना को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुकेश कुमार सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना, शकुन सक्सेना, रश्मि उपाध्याय और एएल गुप्ता आदि रहे।

अनुश्रुति महाविद्यालय में महिलाओं का सम्मान

ग्रेटर ग्रीन पार्क स्थित अनुश्रुति संगीत महाविद्यालय में नारी सम्मान पर कार्यक्रम हुआ। इसका इनॉगेशन चीफ गेस्ट माधवी अग्रवाल और सेंटर इंचार्ज डॉ। हितु मिश्रा ने किया। यहां पर आद्रिका श्रीवास्तव, आरती कुमारी चौहान, रॉम्या जोहरी, इक्षीता सिंह, शगुन शर्मा, अनुश्रुति, अनुकृति, श्रुति सुकुमार, पूजा प्रजापति, प्रीति पटेल, जानवी शर्मा, पूनम शर्मा और डॉ। पूजा गुप्ता आदि का सम्मान किया गया।

डीपीएस में सिखाए सुरक्षा के गुर

महिला दिवस के अवसर पर स्पार्क मार्शल आर्ट के तत्तवाधान में संडे को गोविंद वल्लभ भाई पंत पार्क में राष्ट्रीय प्लेयर कारे कोच विमल मिश्रा ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस मौके पर प्रिया, पूजा, अंजली, शुचि, आशी आदि मौजूद रहीं। वहीं नारी विश्वास भारती की तरफ से सिठौरा में अवेयरनेस रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ओम स्वामी, लाला यादव, सुषमा पाल, कुसुम लता, बीना पाल, शोभा, रूपाली, भावना और सुमित्रा आदि मौजूद रहीं।

Posted By: Inextlive