छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: कदमा थाना अंतर्गत अशोक पथ भाटिया बस्ती निवासी अशोक शर्मा के घर में चोरी करने के लिए घुसे चार चोरों में एक को लोगों ने दबोच लिया। चारों चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे थे, लेकिन घर के एक सदस्य के जगने व शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गए, जिससे चोरों का मंसूबा सफल नहीं हो सका। लोगों ने एक चोर को दबोच लिया जबकि तीन भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए चोर ने अपना नाम किशन सरदार बताया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपित किशन सरदार को हिरासत में ले लिया। जबकि चोरी के लिए प्रयुक्त सब्बल व चाकू पुलिस ने जब्त कर लिया। शिवशंकर शर्मा ने पुलिस को बताया कि रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। जिससे उसकी नींद खुल गई। उसे दीवार पर लोगों के चढ़ने की आवाज भी सुनाई दी। इसकी सूचना उसने अपने पड़ोसियों को दी। थोड़ी ही देर में पड़ोसी भी घर के चारों ओर आ धमके। इसी बीच उसने चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। अचानक शोर होते ही चार भागने लगे। भागने के क्रम में एक चोर को पकड़ लिया गया। उन्होंने ने बताया कि चोरों ने 19 फरवरी को भी उसके रे घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Posted By: Inextlive