दुकान और मकानों में वारदात कर दे रहे चोरी को अंजाम

सीसीटीवी में कैद चोरों की फुटैज लेकर जांच में जुटी पुलिस

आगरा। शीतलहर और घने कोहरे की आड़ में चोर बेखौफ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एक के बाद एक घटना के बाद असहाय पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने शहर और देहात क्षेत्रों में कई जगह वारदाताअें को अंजाम दिया।

चोरों का निशाना बना इंजीनियर का घर

कमला नगर ब्लॉक में मकान नंबर 83 में रहने वाले इंजीनियर आरडी गुप्ता के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर यहां से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ढाई लाख रुपए नगद निकाल कर ले गए। पॉश कॉलोनी में चोरी की सूचना मिलते ही मेयर नवीन जैन भी पीडि़त परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे।

पॉश कॉलोनी में चोरी बड़ी बात

पीडि़त परिवार ने मेयर को बताया कि पिछले 2 दिनों से वह आगरा से बाहर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पीछे से चोरों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। जब वो घर वापस लौटे तो घर में चोरी होने की जानकारी मिली। मेयर नवीन जैन ने इस घटना के संबंध में थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर से वार्ता की और मौके पर ही इंस्पेक्टर न्यू आगरा को इस घटना के अनावरण के लिए कहा। मेयर नवीन जैन ने का कहना था कि पॉश कॉलोनी कमला नगर में चोरी की वारदात होना एक बड़ी घटना है। इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

रॉड, डंडे लेकर भागे चोर सीसीटीवी में कैद

शहर में सक्रिय ऑटो गैंग चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। चोरों ने शुक्रवार रात एक शराब की दुकान को निशाना बनाया, जिसमें चोरों ने लोहे की रॉड का प्रयोग किया। इसके बाद रात को गैंग के चारों सदस्य ट्रांययमुना कॉलोनी पहुंच गए। जहां वारदात के दौरान लोगों के जागने पर चोर भाग खड़े हुए। हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लिए चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज को खंगालकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह गैंग ऑटो साथ लेकर चलता है, जिससे पुलिस के पूछने पर उसमें सवार लोगों को सवारी बताकर पकड़े जाने से बच सकें।

आवास-विकास क्षेत्र में चोर सक्रिय

आवास-विकास में रहने वाले सोनू शाक्य ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय चेार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार रात सेक्टर छह में चोरों ने बंद मकान से लोहे का सामान चोरी कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि मकान काफी समय से बंद पड़ा था। चोरी की जानकारी गृहस्वामी को दी गई है।

मलपुरा में भी चोरी

चोरों ने शुक्रवार रात थाने के पास कुछ दूरी पर बने घर में धावा वोल दिया। गूहस्वामी ने बताया कि चोर घर में रखा स्मार्ट फोन ही ले गए हैं, जबकि दूसरे किसी समान को हाथ नहीं लगाया। कु छ दिन पूर्व मलपुरा थाना क्षेत्र के मिढ़ाकुर में एक मोबाइल की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया, पीडि़त का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त परिवार शादी में शामिल होने बाहर गया था, दो दिन से मकान बंद था। घर के आस-पास सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासा होगा।

उमेश त्रिपाठी, प्रभारी इंस्पेक्टर न्यू आगरा

Posted By: Inextlive