स्लग: रातू व मांडर इलाके से इंटरस्टेट गिरोह गिरफ्तार, चोरी का कर रहे थे प्लान

-साहिबगंज के राजमहल के रहनेवाले हैं सभी, रांची में दर्जनों वारदातों को दिया अंजमा

>ranchi@inext.co.in

RANCHI(4 Aug): राजधानी रांची का चैन चुराने वाले इंटरस्टेट राजमहल गैंग के सरगना अजरुद्दीन शेख उर्फ अज्जू समेत क्ख् चोरों को रांची पुलिस ने दबोच लिया है। सभी की गिरफ्तारी रांची के रातू और मांडर थाना क्षेत्र से हुई है। इनका ताल्लुक साहेबगंज के राजमहल इलाके से है, जहां के लोगो का चोरी ही मुख्य पेशा है। रांची पुलिस ने बताया कि इन्हें चोरी के आरोप में पुलिस जेल भेजती है, लेकिन कोई गवाह या सबूत नहीं होने की वजह से छूट जाते हैं और फिर से चोरी के धंधे में लग जाते हैं। इस गिरोह का मुख्य टारगेट घर में रखे आभूषण व कैश हैं। वहीं, लूटपाट व छिनतई में भी शामिल हैं। रांची रुरल एसपी राजकुमार लकड़ा और मुख्यालय दो के डीएसपी विजय कुमार सिंह ने बताया की यह शातिर गिरोह एक बड़ी चोरी की वारदात की प्लानिंग कर रहा था, तभी गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरोह ने रांची में दर्जनों चोरी की वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला रखी थी।

इन जगहों पर मारा था हाथ

- बूटी मोड़ राजश्री ज्वेलर्स से चांदी की चेन, ब्रासलेट।

- जून ख्0क्म् में बुढ़मू के केनरा बैंक में चोरी का प्रयास।

- बूटी मोड़ की ज्वेलर्स दुकान में चांदी और नकदी की चोरी।

-ठाकुरगांव में दिसंबर ख्0क्म् में बैंक ऑफ इंडिया में चोरी का प्रयास।

- राहे, सदर, बुढ़मू, कांके व ठाकुरगांव में चोरी की अन्य कई वारदातें।

क्या-क्या हुए बरामद

दो देसी पिस्तौल, चार कारतूस, दो चांदी की पुरानी चेन, दो चांदी का ब्रासलेट, वीडियोकॉन का डिजिटल सेट ऑफ बॉक्स डीटूएच, ऑक्सीजन सिलेंडर दो पीस, ऑक्सीजन सिलेंडर चार पीस छोटा, गैस कटर फ्लेम आर्य कंपनी, लाल व नीला पाइप दस मीटर, स्क्रू ड्राइवर, चार पीस लोहे का सब्बल, लोहे का फाइल, लोहे की सड़सी, ड्रिलर चार पीस, सलाई रिंच, चापड़, झोला राजश्री ज्वेलरी पीके टावर, बूटी मोड़ लिखा हुआ, और रिंच- नोजल।

इन लोगों की हुई है गिरफ्तारी

- राजू पांडेय : बड़का टोली, थाना- रातू, रांची।

- जब्बार शेख : पठान टोली, लखीपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज।

- कबीर शेख : बाबूटोला, फुलवरिया, राजमहल, जिला साहेबगंज।

- नसीम शेख : हासेन टोला, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज।

- इनामुल शेख उर्फ इना : हासेन टोला, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज।

गौतम रविदास : हरिजन पाड़ा, बड़हरवा, थाना बड़हरवा, जिला साहेबगंज।

- सुकुमार मंडल : कसबा, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज।

- शमसुल शेख : पांचू टोला, फुलवरिया, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज।

- संजय रमानी उर्फ निताई : नया बाजार, बड़हरवा, थाना बड़हरवा, जिला साहेबगंज।

- शमीम शेख : मस्तानगढ़, फुलवरिया, राजमहल, जिला साहेबगंज।

- अजरुद्दीन शेख उर्फ अच्जू : पाचू टोला, फुलवरिया, थाना राजमहल, जिला- साहेबगंज।

- सुकुरुद्दीन शेख उर्फ कल्लू : मुर्गी टोला, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज।

पुरस्कृत होगी छापेमारी टीम

ग्रामीण एसपी ने छापेमारी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। टीम में डीएसपी मुख्यालय टू विजय कुमार सिंह, रातू थानेदार अमोद नारायण सिंह, मांडर थानेदार राम नारायण सिंह, रातू थाने के दारोगा दया शंकर व मुस्तफा खां, पीसीआर-ख्9 के एएसआइ इसरारूल हक, तकनीकी शाखा के दारोगा तारिक अनवर, क्यूआरटी के एएसआइ बलेंद्र कुमार, पुलिसकर्मी शाह फैसल, दिगंबर राम, नाग, सीताराम के अलावा रातू थाने के जवान पवन कुमार सिंह, रसिक सोरेन, जैनेंद्र कुमार दुबे, देवनु महतो शामिल थे।

.बॉक्स।

मजदूर बनकर करते थे रेकी

अधिकारियों ने बताया कि मजदूर बनकर अपराधी रेकी करते थे और अपराध को अंजाम देते थे। राजमहल का सुकरुद्दीन शेख उर्फ कल्ले कुआं खोदने के लिए अपने साथियों को मजदूर के रूप में लगाता था और रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते थे।

.बॉक्स।

मुंबई, छत्तीसगढ़ में भी जेल जा चुका है सरगना

ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि अंतरराज्जीय चोर गिरोह का मास्टरमाइंड अजरुद्दीन शेख उर्फ अज्जू पूर्व में भी दो बार अलग-अलग राज्यों से जेल जा चुका है। मुंबई और छत्तीसगढ़ पुलिस ने अज्जू को गिरफ्तार कर चोरी मामले में जेल भेजा था। हालांकि इस गिरोह का दूसरा सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला मुंबई के जेल में है। वह हत्या के एक मामले में जेल भेजा गया था। अबदुल्ला को चोरी करते समय एक व्यक्ति ने देख लिया था, जिसकी अब्दुल्ला ने हत्या कर दी थी।

Posted By: Inextlive