- बड़हलगंज एरिया में छेड़खानी से आहत युवती के सुसाइट अटेंप्ट का मामला

GORAKHPUR: बड़हलगंज एरिया में किशोरी से छेड़खानी करने वाले तीसरे आरोपी अमित साहनी को भी पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पीडि़त किशोरी की मां ने सेमरा बुजुर्ग गांव के राहुल यादव, अर्जुन साहनी और अमित साहनी के खिलाफ तहरीर दी थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ पॉस्को एक्ट, दुष्कर्म की कोशिश, दलित उत्पीड़न, छेड़खानी और जानमाल की धमकी देने समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह दो मुख्य आरोपी राहुल यादव और अर्जुन साहनी को गिरफ्तार करने के बाद देर रात को तीसरे आरोपी अमित साहनी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आए एक अन्य आरोपी सेमरा बुजुर्ग गांव के ही बउका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, छेड़खानी से तंग आकर खुद को आग लगाने वाली किशोरी का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। तीसरे दिन शुक्रवार को उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी।

Posted By: Inextlive