अभी तक आप ने सिर्फ इंसानों और जानवरों को ही कैद होते हुए देखा होगा पर हम आज आप को कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसे सुन कर आप चौंक जाएंगे। हम बात कर रहे हैं एक पेड़ की जिसके सैकड़ो सालों से पाकिस्‍तान मे जंजीरों मे जकड़ कर रखा गया है। जी हां एक ऐसा पेड है जो कि एक दो नहीं बल्कि पूरे 118 सालों से गिरफ्तार है।


118 सालों से जंजीरों मे जकड़ा हुआ हैपाकिस्तान के खैबर में बरगद का एक पुराना पेड पिछले 118 वर्षों से जंजीरों में बंधा हुआ है। यह पेड लांडी कोटल आर्मी में लगा है। इस पेड को वर्ष 1898 में गिरफ्तार किया गया था। इस पेड को गिरफ्तार करने की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। एक पाकिस्तानी अखबार की माने तो एक दिन ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्वेड बगीचे मे टहल रहे थे। जेम्स ने बहुत शराब पी रखी थी। जब वह स्थित एक बरगद के पेड के पास से गुजरे तो उन्हें लगा कि वह बरगद का पेड उनकी ओर आ रहा है। बरगद के विशाल पेड को खुद की ओर आते देख जेम्स घबरा गए। उन्होनें तुरंत सैनिकों को आदेश दिया कि इस पेड को गिरफ्तार कर लिया जाए। अंग्रेजी शासन की क्रूरता को दर्शाता है पेड़
सैनिकों ने भी फौरन उस पेड को जंजीरों में जकड गिरफ्तार कर लिया। तब से यह पेड जंजीरों में जकडा हुआ है। इस पेड पर जंजीरें लटकी हुई हैं। पेड़ पर आई एम अंडर अरेस्ट की तख्ती भी लटकी हुई है। अंग्रेजी शासन की क्रूरता को दर्शाने के लिए आज तक इस बरगद के पेड़ से जंजीरे नही हटाई गई हैं। यह पेड देश के लोगों के लिए एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। लोग दूर दूर से जंजीरों मे जकड़े हुए इस पेड़ को देखने आते हैं। इसके साथ लोग फोटो भी खिचवाते हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra