कश्‍मीर को धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। कश्‍मीर के जर्रे जर्रे में खूबसूरती समाई है। कश्‍मीर की खूबसूरत वादियों में आने के बाद आप को ये महसूस होगा कि कश्‍मीर की हवाओं में खूबसूरती बहती है। कश्‍मीर की खूबसूरत वादियां हो या उनमें बसी हुस्‍न की परियां जिनकी खुशबू कश्‍मीर की वादियों में तैरती रहती है। कश्मीरी लड़कियों का हुस्‍न किसी से छिपा नहीं है। हम आज आप को आपको इनकी खूबसूरती का राज बताएंगे।


केसरकश्मीर को खासतौर से पूरी दुनिया में अपने बेहतरीन केसर के लिए जाना जाता है। स्पेन के बाद कश्मीर ही वो जगह है जहां केसर की सबसे बेस्ट क्वालिटी पाई जाती है। केसर न सिर्फ त्वचा की रंगत निखारने का काम करती है बल्कि उसके ग्लो को भी बढ़ाता है। कश्मीरी लड़कियां चंदन पाउडर और केसर को दूध के साथ मिक्स कर उसका पेस्ट बनाती हैं। जिसे वह अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाती हैं।

बादाम
कश्मीरी लड़कियां अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए बादाम का भी इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में आसानी से मिलने वाले बादाम की मदद से आप भी घर में इस नैचुरल फेस स्क्रब को तैयार कर सकती हैं। इसके लिए 8-9 बादामों को कुछ घंटे के लिए पानी में भिंगोएं। फिर इसे दूध के साथ मिलाकर इसका दरदरा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे और हाथों को अच्छे से स्क्रब करें। ये ना सिर्फ डेड सेल्स को दूर करता है बल्कि चेहरे में एक अलग तरह का ग्लो लाता है।

Posted By: Prabha Punj Mishra