अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के काफी बड़े स्‍टार है। बच्‍चे से लेकर बूढ़े तक सभी उनके फैन हैं। ऐसा ही एक फैन है जिसने अपने बचपन में अक्षय के साथ यह फोटो खिंचाई थी और आज वो भी बन चुका है बॉलीवुड का बड़ा स्‍टार....

हॉफ पैंट पहने यह लड़का बन गया हीरो
इस तस्वीर में अक्षय के साथ एक लड़का खड़ा है। हाफ पैंट पहने यह लड़का अक्षय का बड़ा फैन है। अक्षय उस समय कई सुपरहिट फिल्में करके लोगों के चहेते बन चुके थे। तब इस लड़के ने अक्षय के साथ यह तस्वीर खिंचाई थी हालांकि यह लड़का आज खुद भी सुपरस्टार बन चुका है।

PRICELESS #Throwback !!!
My Fanboy moment with the One & Only @akshaykumar ! 😇🙏#9DaysToRustom
(Watch this space!) pic.twitter.com/qCc55IhT14

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 3, 2016
आपने पहचाना कि नहीं
दरअसल यह फोटो टि्वटर पर काफी ट्रेंड कर रही है और इसे पोस्ट किया है युवा दिलों की धड़कन बन चुके हॉट एंड डैशिंग एक्टर रणवीर सिंह ने। जी हां अक्षय के साथ खड़ा यह बच्चा कोई और नहीं रणवीर सिंह है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari