बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज एक यूथ ऑइकन बन चुकी है। आज हम आपको कियारा की वो 5 फोटोज दिखाने वाले है जिन्होनें सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी उन हिरोइनों में से हैं जो कुछ भी पहन लें वह फैशन बन जाता है। कियारा आज बॉलीवुड का बड़ा चेहरा बन चुकी है। कियारा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है। कियारा जो भी फोटो इंटरनेट पर शेयर करती है उसे वायरल होने में देर नहीं लगती। आज हम आपको कियारा के वो 5 फोटोज दिखाने वाले है, जिन्होनें सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

कियारा ने अपना ग्रेजुएशन मॉस कम्युनिकेशन जय हिंद कॉलेज से किया है। कियारा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म फगली (2014) से किया था। इसके बाद कियारा ने साल 2016 में आयी एमएस धोनी फिल्म में साक्षी धोनी का किरदार निभाया था।

साल 2019 में आयी फिल्म कबीर सिंह में कियारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद कियारा ने पीछे मुड़कर नही देखा और लगातार हिट पर हिट देती रही।

हाल ही में कियारा भूल भुलैया 2 में दिखाई दी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ का बिजनेस किया।

Posted By: Kanpur Desk