जहां लोग आज अपनो से बात करने मे कतराते हैं वहीं एक ऐसा भी शख्‍स है जो बिना किसी रिश्‍ते के लोगों की मदद करता है। क्‍योकि वह इंसानियत के रिश्‍ते को सबसे बड़ा मानता है। हम आज आप को एक ऐसे शख्‍स के बारे मे बताने जा रहे हैं जिसने लोगों की मदद करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ कर टैक्‍सी चलाना शुरु किया। अबत वह पांच सौ से ज्‍यादा लोगों की जिंदगियां बचा चुका है।


लोगों की मदद के लिए छोड़ी इंजीनियर की नौकरीजनाब हम बात कर रहे हैं मुंबई मे रहने वाले 74 वर्षीय विजय ठाकुर की जो दूसरों की मदद करने के लिए मशहूर है। विजय बताते हैं कि एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। विजय ने बताया जब उनकी पत्नी गर्भवती थीं तो उनका मिसकैरेज हो गया था। एक रात को अचानक से उसके पेट मे दर्द शुरु हुआ। मैं उसे अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकला और रोड पर टैक्सी का इंतजार करने लगा। टैक्सी ना मिलने से मेरी पत्नी का मिसकैरेज हो गया। जिसके बाद से विजय ने ऐसे लोगों के लिए टैक्सी चलाना शुरु किया जो अस्पताल जाना चाहते हैं। एक हादसे ने बदल दी थी विजय की जिंदगी
विजय अस्पताल जाने वालों के लिए मुफ्त टैक्सी चलाते हैं। एक महीने मे उन्हे आम ग्राहकों से 10 हजार रूपये तक मिल जाता है। जिससे वह अपना घर खर्च चलाते हैं। विजय ने अपने करियर की शुरुआत लारसन एंड टर्बो कंपनी से इंजीनियर के रूप मे की थी। जब उनकी पत्नी के साथ यह हादसा हुआ तो उन्होंने इंजीनियर की नौकरी छोड़ कर अस्पताल जाने वाले जरूरतमंदो के लिए टैक्सी चलाना शुरु किया। 74 साल की उम्र मे विजय 11 भाषाएं बोल लेते हैं। मुंबई मे 26 जुलाई को आई बाढ़ मे और 26/11 को हुए ताज अटैक मे उन्होंने कई लोगों को मुफ्त मे अस्पताल पहुंचाया।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra