आमतौर पर लड़कों को लड़कियां छेड़ते हुए बहुत आसानी से देखा जा सकता है। गली में जाते हुए पार्क में टहलते हुए क्‍लास में पढ़ते हुए मंदिर में पूजा करते हुए किसी भी जगह पर आपको लड़के लड़कियों को छेड़ते हुए नजर आ जाएंगे। इस तरह की बदसलूकी का शिकार लड़कियां कहीं भी हो सकती हैं। कहने का मतलब ये है कि कोई भी जगह लड़कियों के लिए अब ऐसी सुरक्षित नहीं रही जहां वो बेफिक्र होकर घूम सकें। क्‍या जाने कब कौन सा लड़का उनके साथ क्‍या हरकत कर दे।

हो सकता है कुछ ऐसा भी
अब यही मान लीजिए कि आप मंदिर जाने के लिए घर से निकलीं। इतने में बगल से निकला लड़का आपको ऐसे छूकर निकल गया कि कुछ पलों के लिए आप दहशत में आ गईं। दहशत के इस अहसास को आप जल्द मन से निकाल भी नहीं पाएंगी। हो सकता है कि आपका स्वभाव भी ऐसा हो कि उसको किसी से शेयर भी न कर पाएं। फिर क्या है। कुछ घंटों में कोशिश करेंगी कि उसे भूल जाएं।
ऐसे में क्या करेंगी आप
ऐसे में फर्ज कीजिए कि आप किसी मॉल में घूमने गई हैं। यहां एस्केलेटर से आप अपने ही मूड में उतर रही हैं। इतने में बगल के अपोजिट एस्केलेटर से कोई अनजान लड़का आपके हाथ को छूकर आपसे हैलो बोलता हुआ निकल जाए। ऐसे में आप क्या करेंगी। ये बात तब और ज्यादा अजीब लगती है जब कोई लड़की इस तरह से किसी लड़के को छूकर निकल जाए। यहां आप अगर तेज हैं तो हो सकता है आप लड़के को डांट दें। इसपर भी अगर डांटने पर आपको मालूम पड़े कि ये तो आपके साथ प्रैंक हो रहा था। फिर कैसी हालत रह जाएगी आपकी।

 


यहां भी हुआ कुछ ऐसा
यहां कुछ ऐसा ही हो रहा है। एक मॉल के एस्केलेटर पर ये दो दोस्त (एक लड़का और एक लड़की) लोगों को छेड़ने का प्रैंक कर रहे हैं। देखिए, कैसा मिल रहा है इन दोनों को लोगों का रिएक्शन, लेकिन हां यहां हकीकत में ऐसा न करने का ध्यान जरूर रखिएगा। कारण है कि रियालिटी में ऐसा करने पर आपको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। 
Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma