लड़कियों को लेकर पुरुषों की गिरी हुई सोच का नया उदाहरण एक बार फिर सामने आया। पाकिस्‍तान के एक कॉलेज में लड़कों ने जब 'ब्रेस्‍ट कैंसर' का मजाक उड़ाया तो वहां से गुजर रही लड़की को अच्‍छा नहीं लगा। उस लड़की ने उन्‍हें सोशल मीडिया पर ऐसा जवाब दिया कि सभी की बोलती बंद हो गई। आइए पढ़ें...



इस लड़की का नाम फमा हसन है और वह उन्हीं लड़कों के कॉलेज में पढ़ती है। फमा ने लड़कों की छिछोरी बातों को फेसबुक पर शेयर किया। इसके साथ ही फमा ने एक मैसेज भी लिखा, 'ब्रेस्ट कैंसर को लड़के जितना छोटा समझते हैं वह उतना होता नहीं है। पाकिस्तान में ही तकरीबन 40 हजार महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होती हैं। यही नहीं एशिया में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित पाकिस्तानी महिलाएं हैं। इनमें से अधिकांश को मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं और उनकी मौत हो जाती है।

फमा आगे लिखती हैं कि, 'हम यहां बैठकर सिर्फ बातें करते हैं। अगर इसकी जगह लोगों को जागरुक करें तो समाज का कल्याण होगा। यह तभी संभव है जब हम 'ब्रेस्ट कैंसर का मजाक उड़ाने के बजाए उसे गंभीरता से लें। खासतौर पर वो चार लड़के जो ग्रुप में बैठकर इसका मजाक उड़ाते हैं। उन्हें सबसे पहले शिक्षित होने की जरूरत है। उन्हें यह समझना होगा कि महिलाओं के अंग सिर्फ उपभोग की वस्तु नहीं हैं। हम भी इंसान हैं और हमारे भी अंगों में बीमारी हो सकती है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari