आज से राजर्षि मंडपम में शुरू होगा मैजिक शो

ALLAHABAD: अपने जादुई करिश्मे के लिए फेमस जादूगर ओपी शर्मा इस बार इलाहाबाद के लोगों के लिए 'डायनासोर' लेकर आए हैं, जिसे वे अपने शो में पलक झपकते ही लोगों के सामने लाएंगे और फिर उसे कंट्रोल करते हुए मैजिक दिखाएंगे। इसके अलावा कई और चौंकाने वाले मैजिक भी दिखाएंगे। शुक्रवार यानी 22 दिसंबर से राजर्षि मंडपम के हाल में जादूगर ओपी शर्मा का मैजिक शो शुरू हो रहा है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जादूगर ओपी शर्मा ने यह जानकारी दी।

75 वर्षीय जादूगर ओपी शर्मा ने बताया कि वे जहां भी जाते हैं, वहां के लोगों को कुछ नया करिश्मा दिखाने का पूरा प्रयास करते हैं। इसीलिए इस बार अपने जादू के माध्यम से डायनासोर को प्रकट करने, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को गायब करने, इलूजन ऑफ अमेरिका, सिकंदर की तलवार, स्वप्न सुंदरी, मैजिशियन एपीयरेंस लेकर आए हैं। इसे 200 लोगों की टीम के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। शुक्रवार को मेयर अभिलाषा गुप्ता मैजिक शो का उद्घाटन करेंगी।

Posted By: Inextlive