टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेोबाज एमएस धोनी की बेटी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई है। धोनी की बेटी जीवा ने मलयाली भाषा में गाना गाकर लोगों को हैरान कर दिया। जीवा अभी सिर्फ दो साल की है। इतनी कम उम्र में इस तरह मलयाली भाषा बोलना वाकई आश्चंर्यजनक है।

 

दो साल की जीवा ने गाया मलयाली गाना
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। जीवा धोनी के इस एकाउंट में तकरीबन 36 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वैसे जीवा की उम्र अभी इतनी नहीं कि वह नई-नई तस्वीरें पोस्ट कर सकें लेकिन हाल में जीवा द्वारा मलयाली भाषा में गाया गाना इंटरनेट पर छा गया है। जीवा की मीठी आवाज में गाना सुन सभी फैन मंत्रमुग्ध हो गए हैं। दो साल की बच्ची का इस तरह मलयाली भाषा बोलना इसलिए भी हैरान करता है क्योंकि न तो जीवा के पापा यानी धोनी मलयाली हैं और न उसकी मां साक्षी धोनी।

26 साल पुराना है यह गाना
जीवा के इस गाने वाले वीडियो को कुछ घंटों में एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जीवा ने जो गाना गया उसके शब्द हैं, ‘एंबालाफुजाई उनीकानानोडू नी’ ये गाना साल 1991 में आई मशहूर फिल्म ‘मोहनलाल’ का है। यह एक कृष्ण भजन है जिसे मलयालम भाषा में गाया गया था। 26 साल बाद जीवा ने यह गाना गाकर इसे फिर से चर्चा में ला दिया।

 

सोशल मीडिया की सबसे चर्चित स्टार किड
आपको बता दें कि धोनी की तरह उनकी बेटी जीवा भी सुर्खियों में छाई रहती है। कुछ दिनों पहले धोनी के साथ बेसन का लड्डू खाते जीवा का वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया था। वहीं कोहली के साथ भी मस्ती करते हुए जीवा ने खूब चर्चा बटोरी थी।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari