8 नवंबर 2016 का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक बन गया। ये वो दिन था जब पीएम मोदी ने पूरे देश में 500 और 1000 के नोट को बंद कर दिया। उनके इस फैसले के साथ पूरा देश जैसे दो गुट में बंट गया। एक गुट वो जिसपर पीएम के इस फैसले का बिल्‍कुल असर नहीं पड़ा और वो अभी भी उनके फेवर में हैं। वहीं दूसरा गुट वो सामने आया जो इस फैसले से बेहद आहत दिखा और अगली बार भाजपा सरकार को वोट न करने की दलील देता दिखा। इन्‍हीं के बीच एक महिला भी सामने आई है। ये महिला तो पीएम मोदी के इतने ज्‍यादा फेवर में है कि अपने पति तक को इसने चुनौती दे दी है। आइए देखें क्‍या गजब क्‍या है इन्‍होंने....।

ये है वो महिला
खबर है कि इस महिला का नाम रश्मि जैन है। रश्मि का कहना है कि उनके पति मोदी विरोधी हैं और वो पीएम मोदी के समर्थन में हैं। ऐसे में वो अपने पति को तलाक तक देने को तैयार हैं। पीएम मोदी के फेवर और अपने पति के खिलाफ वो जिस समय सड़क पर भाषण दे रही थीं। तभी उनका वीडियो बना लिया गया। उनके ऐसा कहते हैं उनके पीछे खड़े ढेरों लोग जोरदार तालियां बजाने लगते हैं।
पढ़ें इसे भी : अगर नोट बदलने पहुंचते कैटरीना समेत ये 12 बॉलीवुड स्टार्...
ऐसे शुरू होती है स्पीच
ये वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। इस वीडियो में रश्मि बोल रही हैं कि जो बंदा बिना किसी लालच के काम कर रहा है, कितने लोग आखिर बिना लालच के काम करते हैं। कोई नहीं करना चाहता। वह भीड़ के सामने सवाल उठाती हैं कि क्या किसी ने किया। वह कहती हैं कि यहां जितने लोग खड़े हैं उनमें से कितने लोगों ने अपने देश के लिए कुछ किया है।
पढ़ें इसे भी : जब 2000 का नोट बनीं ऐश्वर्या के पीछे पीछे दौड़ रहा है रणबीर कपूर सा आम आदमी!

 


लोगों को याद दिलाई खुद उनकी गड़बड़ी
सिर्फ यही नहीं पैसों को लेकर लोगों को हो रही असुविधा पर वह बोलीं कि क्या पीएम हर एटीएम में पैसे डालने जाएंगे। बैंक वाले गड़बड़ कर रहे हैं तो लोगों को लड़ना चाहिए हक के लिए। सभी के लिए पीएम मोदी अकेले ही क्यों लड़ रहे हैं। बैंक वालों की ओर से हो रही गड़बड़ पर वो बोलीं कि अगर बैंक की तरफ से एक लाख पर सत्तर हजार रुपये दिए जा रहे हैं, तो ये गड़बड़ बैंक वालों की ओर से की जा रही है। इसमें पीएम मोदी का क्या हाथ। इसके आगे और क्या कहती हैं पीएम मोदी की ये बड़ी समर्थक रश्िम जैन, खुद देखिए यहां...।
Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma