दुनिया में कई अजीब प्रकार के लोग बसे हए हैं। अब लंदन में रहने वाली इस महिला को ही देख लीजिए। ये रोज घंटों-घंटों जोंको से अपने शरीर के खून को चुसवाती है। अब ये बात सुनने में आपको भले ही अजीब लग रही हो लेकिन इस महिला का कहना है कि इसके पीछे का मकसद काफी दिलचस्‍प है।

ये है मकसद
इस महिला का नाम है एलेक्स बोगातिरिवो जो लंदन में रहती है। एलेक्स का कहना है कि जोंकों से अपने शरीर का खून चुसवा कर वो अपना मोटापा कम कर रहीं हैं। उनका कहना है कि जब से उन्होंने इस प्रक्रिया को शुरू किया है तब से वो करीब 57 किलो वजन कम कर चुकी हैं। बता दें कि इन जोंको को एलेक्स ने कई सालों से पाल रखा है। अब उनको वजन कम करने का ये तरीका किसने बताया ये तो वो ही जानें। अगर आप सोच रहें है कि सिर्फ मोटापा कम करने के लिए ही ये खतरनाक प्रक्रिया एलेक्स करती हैं तो आप गलत हैं।

दांतों में
यही नहीं एलेक्स दांतों के बीच भी जोंको को रखती हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से दांत और ज्यादा मजबूत होते हैं। उन्होंने बताया की इस प्रक्रिया को शुरू करने के बाद से उनको एक नई जिंदगी मिल गई और इससे वो बेहद खुश हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma