पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी होंगे पुरस्कृत, दो अपराधियों पर कई मामले हैं दर्ज

PATNA/ SIWAN : शहर के पुरानी बाजार में क्9 सितंबर को व्यवसायी विष्णु कुमार से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पाई है। थाने में एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस घटना के बाद थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उसके बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसमे दरौंदा थानाध्यक्ष सुनील कुमार प्रभारी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, महाराजगंज पुअनि सुनील कुमार पंडित शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों से शानू सिंह, विशाल कुमार तथा रोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया।

शानू सिंह पर महाराजगंज थाना कांड संख्या क्90/क्म्, क्9क्/क्म्, ख्ख्ब्/क्भ्, क्भ्8/क्क् तथा विशाल कुमार पर महाराजगंज थाना कांड संख्या क्90/क्म्, क्9क्/क्म् तथा भ्9/क्ख् मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि इन तीनों के पास से चाकू दो, आधा दर्जन मोबाइल, दो मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी।

Posted By: Inextlive