RANCHI: रविवार की रात एक शख्स पहले पत्‍‌नी, फिर बेटी की हत्या कर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर विकासनगर में घटी। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विनय गोराई रोज की किचकिच से तंग आ गया था। इसलिए उसने पत्नी व बेटी की हत्या कर खुद भी फांसी पर लटक जाने का निर्णय लिया।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, पेशे से मजदूर विनय गोराई, पत्‍‌नी सोना गोराई व क्0 वर्षीया बेटी श्वेता के साथ हटिया सोलंकी निवासी धाना मिंज के यहां ढाई साल से किराए पर रहता था। साथ ही उनकी जमीन का केयरटेकर भी था। जबकि विनय गोराई मूल रूप से पुरूलिया का रहनेवाला था। बताया जाता है कि किसी न किसी बात को लेकर विनय गोराई का पत्‍‌नी सोना गोराई के साथ अक्सर मारपीट व झगड़ा होते रहता था। इस वजह से घर में कलह का माहौल बना हुआ था।

मकान मालिक ने कहा

इधर, सोलंकी के रहनेवाले धाना मिंज का कहना है कि विनय गोराई काफी शांत स्वभाव का था। जिस भूखंड पर वह रह रहा था, उसे एक कमरे में रखा गया था। उनका वहां काम चल रहा है, इसलिए उसे काम पर रखा गया था। साथ ही उसे पगार भी दी जाती थी।

ये भी है आशंका

-आखिर विनय गोराई की ऐसी क्या मजबूरी थी, जिससे वह परिवार को खत्म कर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया

-या फिर उसके साथ ऐसा कुछ हुआ, जिससे उसकी आत्मा गवाह नहीं दे रही थी और उसने खुद को मिटा लेने का फैसला लिया

-पुलिस के मुताबिक, मृतक के कपड़े, हाथ, खून से रंगे हुए थे।

दिन में मायके से लौटी सोमा, रात में हत्या (बॉक्स)

विनय अपने परिवार के साथ कल्याणपुर में किराए के मकान में रहता था। रविववार को ही उसकी पत्‍‌नी सोमा गोराई अपने मायके से लौटी थी।

-लोगों ने सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा खुला नहीं देखा, तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद खिड़की तोड़ कर देखा तो सभी सन्न रह गए।

-पुलिस के अनुसार, विनय ने पहले सोना की कलाई की नस काटी, जिससे उसकी मौत हो गई।

-इसके बाद बेटी श्वेता की हत्या गले को रस्सी से दबाकर कर दी। फिर खुद भी फंदे पर लटक गया।

-विनय मजदूरी करता था और सोना महिला समिति से जुड़ी हुई थी।

बॉक्स

ट्रिपल मर्डर कहीं महिला समिति की देन तो नहीं

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये ट्रिपल मर्डर सोना गोराई के महिला समिति से जुड़े होने के कारण तो नहीं हुए। हो सकता है कि महिला समिति द्वारा सोना गोराई से किश्त भरने के लिए पैसे मांगे जा रहे हों। इस बात पर दोनों पति-पत्‍‌नी के बीच झगड़ा होता हो और इसी में विनय गोराई ने उसके हाथ की कलाई की नस काट दी। इसके बाद काफी खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

क्वोट

प्रथम दृष्टया मामला पति द्वारा हत्या किए जाने और खुद को फांसी लगाने का लग रहा है। आखिर विनय गोराईं ने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

-कौशल किशोर, सिटी, एसपी, रांची।

Posted By: Inextlive