- बेलीपार एरिया के महावीर छपरा की घटना

- पंचायत चुनाव के दौरान भी हुआ था बवाल

GORAKHPUR: बेलीपार एरिया के महावीर छपरा चौराहे पर मंगलवार की दोपहर गोलियां तड़तड़ाई। हमले में आटोमोबाइल शॉप पर बैठे एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। गोली चलने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। गोली चलाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

दुकान पर चढ़कर किया हमला

महावीर छपरा निवासी श्याम बिहारी डीडीयूजीयू में एलएलबी का स्टूडेंट है। गांव के चौराहे पर उसने आटोमोबाइल की दुकान खोली है। पंचायत चुनाव में वह प्रधान का उम्मीदवार भी था। इसलिए चुनाव को लेकर उसकी कई लोगों से रंजिश हो गई। मंगलवार को श्याम बिहारी, उसका छोटा भाई विशाल और परिवार का भोला दुकान पर बैठे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक और फोर व्हीलर से कुछ लोग पहुंचे। श्याम बिहारी को लगा कि कस्टमर होंगे। तभी बाइक सवार लोगों ने गोलियां दाग दी। गोली चलने से भगदड़ मच गई। सिर में छर्रे लगने श्याम बिहारी, विशाल और भोला घायल हो गए।

पटाखा छोड़ने का था विवाद

गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल ले गई। गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि चुनाव परिणाम आने के बाद जीते हुए प्रधान ने श्याम बिहारी के दरवाजे पर पटाखा फोड़ा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसलिए दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। श्याम बिहारी के चचेरे भाई मनोज से 10 दिन पहले मारपीट हुई थी। इसलिए दोनों पक्षों में टशन बढ़ती चली गई।

Posted By: Inextlive