रिश्तों के कत्ल से दहला गोरखपुर
-गोल्ड मेडलिस्ट बेटी ने चाकुओं से गोदकर मां-बाप को मार डाला
-रोजाना पत्नी के विवाद से तंग युवक ने बच्चों के सामने ली जानGORAKHPUR: चौरीचौरा एरिया के बेलवाबाबू में गुरुवार सुबह रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी केशव गोपाल सिंह और उनकी पत्नी द्रौपदी सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मां-बाप के कत्ल को अंजाम उनकी तलाकशुदा बेटी सुमन सिंह ने दिया। मर्डर की सूचना पर पुलिस ने घर में खून से सनी डेड बॉडी बरामद की। आरोपित बेटी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में सामने आया कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट सुमन सिंह दो शादियां टूटने के बाद खुद टूट कर डिप्रेशन में चली गई। इससे उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती। उधर, झंगहा एरिया में रोजाना पत्नी के झगड़े से आजिज युवक ने उसकी जान ले ली। बेरहमी से पत्नी का मर्डर करने के बाद डेडबॉडी को फेंकने के चक्कर में वह पकड़ा गया।
बेटी को सुसाइड से रोककर खुद गवां दी अपनी जानबेलवाबाबू निवासी केशव गोपाल सिंह एयरफोर्स से रिटायर थे। वह अपने बड़े बेटे ब्रजेश्वर सिंह के साथ सूरत के नवसारी में रहते थे। तीन दिन पूर्व पत्नी द्रोपदी सिंह और तलाकशुदा बेटी सुमन सिंह के गांव लौट आए। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट में एमए सुमन सिंह गोल्ड मेडलिस्ट सुमन की शादी दो बार टूट चुकी थी। ख्00भ् में उसकी शादी हुई। पति से अनबन होने पर उसका तलाक हो गया। ख्008 में दोबारा शादी हुई तो फिर तलाक हो गया। इससे वह डिप्रेशन में आकर मानसिक रोगी हो गई। गुरुवार सुबह अचानक सुमन ने खुद पर चाकुओं से हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए बुजुर्ग मां-बाप ने प्रयास किया तो सुमन आक्रामक हो गई। उसने ताबड़तोड़ हमला करके मां-पिता की जान ले ली।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना, महिला ने जुर्म कबूलाघर पर तीन लोगों के अलावा कोई नहीं था। मां-बाप के कत्ल की आरोपित महिला को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। उसने पुलिस को बताया कि वह सुसाइड करने जा रही थी। तभी वह लोग बीच में आ गए। इससे नाराज होकर उसने मां-बाप पर हमला कर दिया। सुमन के भाई अजय सिंह चौरीचौरा के एक स्कूल में टीचर में हैं। घटना की सूचना पर वह भी थाने पहुंच गए। उनको जब पता लगा कि माता-पिता का मर्डर हो गया है तो वह दहाड़ मारकर रोने लगे। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुमन तरह-तरह की बात करती रही। पुलिस मान रही है कि वह मानसिक रोगी है। इससे वह उल-जुलूल बात करती रही। पुलिस का कहना है कि मेडिकल बोर्ड का गठन करके रिपोर्ट सबमिट की जाएगी।
मर्डर की खबर- दो रोज झगड़ने वाली पत्नी का गला दबाया, सिर पर मारा हथौड़ा झंगहा एरिया के मोतीराम अड्डा, दुबियारी टोला में पत्नी की हत्या करके युवक ने डेड बॉडी को बाहर फेंकने की कोशिश की। मां के मर्डर को देखकर बच्चे बिस्तर में छिप गए। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मां का गला दबाया। फिर सिर पर पत्थर मारकर जान ले ली। डेड बॉडी को घसीटते हुए सीढ़ी से नीचे फेंक दिए। आरोपित के साले रायगंज, धूसटोला निवासी राहुल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ ने बताया कि दुबियारी के सुनील पासवान का पत्नी किरन से आए दिन विवाद होता था। गुरुवार की भोर में करीब चार बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। अपनी आंखों के सामने मां का कत्ल देखने वाले बच्चे पुलिस कर्मचारियों से बातचीत के दौरान कांप जा रहे थे। घटना तीनससुराल में युवक ने खुद को मार ली गोली, मौत
कैंट एरिया के दक्षिणी बेतियाहाता निवासी राहुल ने अपनी ससुराल में खुद को गोली मार ली। बुधवार की रात वह अपनी ससुराल में गया था। ससुराल में हुए विवाद के दौरान उसने खुद को फोर व्हीलर में कैद कर लिया। परिजन कुछ समझ पाते। इसके पहले उसने कनपटी में पिस्टल से गोली से मार ली। गंभीर हाल राहुल को मेडिकल कालेज ले जाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। साले की पत्नी से नजदीकी बनी मौत की वजहपुलिस की जांच में सामने आया कि राहुल की शादी आठ साल पूर्व बंगाई रेहरवा टोला में हुई थी। गैस एजेंसी के संचालक का ड्राइवर राहुल की एक बहन भी उसी गांव में ब्याही है। इसलिए राहुल का ससुराल में अक्सर आना जाना लगा था। लोगों का कहना है कि साले की पत्नी संग उसकी नजदीकी बढ़ गई थी। इसको लेकर ससुराल में अक्सर तकरार होती रहती थी। गुरुवार की रात इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसकी बहन भी आ गई। उसने भाई को फोर व्हीलर में बैठकर चले जाने को कहा। राहुल ने गाड़ी स्टार्ट की तो लोगों का ध्यान उससे हट गया। तभी उसने अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली चला दी। घटना की सूचना पर गुलरिहा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
वर्जन घटनाओं की सूचना पर पुलिस पहुंची। चौरीचौरा में मा-बाप के कत्ल की आरोपित बेटी को हिरासत में लिया गया है। झंगहा में पत्नी का कत्ल करके भाग रहे पति को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। डॉॅ। सुनील गुप्ता, एसएसपी