RANCHI : थाईलैंड के बैंकाक में आयोजित हो रहे चौथा अंडर 18-बालिका एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में कोच के रूप में असुंता लकड़ा समेत राज्य के तीन खिलाडि़यों को जगह मिली है। इन खिलाडि़यों में संगीता कुमारी, सालिमा टेटे और अल्फा केरकेट्टा शामिल हैं। ये तीनों सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं। ये सभी खिलाड़ी व कोच मंगलवार को बैंकाक के लिए रवाना हुए। संगीता और सलीमा इससे पूर्व ही भारतीय टीम से स्पेन जा चुके हैं, वहीं अल़्फा केरकेट्टा का चयन पहली बार भारतीय टीम में हुआ है।

सिमडेगा के रहने वाले हैं सभी

संगीता फॉरवर्ड, सलीमा डिफेंडर और अल़्फा गोलकीपर है। संगीता सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी की रहने वाली है, वही अल्फा केरसई प्रखंड के बासेन टोंगरीटोली की तथा सलीमा बड़कीछापर की रहने वाली है। इनके भारतीय टीम में चयन होने पर हॉकी झारखण्ड के विजय शंकर सिंह, रजनिश कुमार, शशिकांत प्रसाद,मनोज कोनबेगी,जयंत केरकेट्टा ,सुरेश कुमार महतो ,असरिता लकड़ा सहित सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

रांची कॉलेज में खिलाडि़यों को सम्मान

रांची कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुश्ती में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत, कांस्य व स्वर्ण पदक करने वाली नेहा तिर्की, किरण मिंज, मनीष कुमार व गीता खलखो शामिल हैंगीता खलखो छठे विश्व वुशू चैंपियनशिप में भाग लेने बुल्गारिया गई भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं। प्राचार्य डॉ। उमेशचंद्र मेहता ने कहा कि रांची कॉलेज अपने योग्य विद्यार्थियों के लिए हमेशा जाना जाता है। विभागाध्यक्ष डॉ। पंकज कुमार ने कहा कि शिक्षा से सर्वागीण विकास होता है। संचालन छात्रा संजू कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन डॉ। आभा ओझा ने किया। मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ। विश्वरूप मुखर्जी, डॉ। एनडी गोस्वामी, डॉ। एके गोविल, डॉ। अशोक महतो, प्रो। एनके महतो आदि थे।

Posted By: Inextlive