- जनरल के 6 में से 3 काउंटर हमेशा रहते हैं बंद

bareilly@inext.co.in

BAREILLY : बरेली जंक्शन पर हर रोज तकरीबन हजार-दो हजार यात्रियों की ट्रेन टिकट की मारामारी छूट जा रही है। जनरल टिकट से सफर करने वाले ज्यादातर यात्री जो ट्रेन आने से 5-10 मिनट पहले टिकट लेने के लिए पहुंचते हैं। वह लाइन में ही खड़े रह जाते हैं और ट्रेन निकल जाती है। जंक्शन पर टिकट काउंटर की संख्या की छह से घटकर तीन रह गई है, जिसके चलते यात्री लंबी लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं। हैरत की बात रेलवे अधिकारी स्टाफ की कमी बताकर समस्या दूर करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।


20 हजार जनरल टिकट की बुकिंग

बरेली जंक्शन पर रोजाना 35 हजार से पहुंचते हैं। इनमें करीब 20 हजार यात्री जनरल टिकट लेते हैं। वर्षो पहले रेलवे ने जब यात्रियों की संख्या मौजूदा समय से कम थी तो छह काउंटर ओपन किये थे। तब यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा 5 मिनट के इंतजार में टिकट मिल जाता था। आज काउंटर की संख्या कम होने से टिकट के लिए 15 से 20 मिनट लग रहे हैं।


50 फीसदी कर्मचारियों के पद खाली

दरअसल, जनरल के 6 काउंटर के लिए 28 पद हैं। लेकिन वर्तमान समय में 14 पद खाली पड़े हैं। कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद खाली पदों को भरने की बजाय अधिकारी मात्र 14 कर्मचारियों से काम चला रहे हैं। कर्मचारियों के भारी कमी के कारण जनरल काउंटर को बंद कर दिया गया है। क्योंकि, टिकट काटने के लिए कर्मचारी ही नहीं है। 6 में से 3 काउंटर काफी दिनों से बंद चल रहे हैं। ऐसे में खुलने वाले काउंटर पर लोगों को काफी लम्बी लाइन से होकर गुजरना पड़ रहा है। खाली पदों को भरने के लिए कई बार नॉर्दर्न रेलवे डीआरएम ऑफिस को लेटर लिखा जा चुका है, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ।

रिजर्वेशन टिकट काउंटर भी बंद

यही हाल टिकट रिजर्वेशन काउंटर्स का भी है। 5 में से मात्र 1 काउंटर ही सामान्य लोगों के लिए खोला गया है। बाकी 1 काउंटर सीनियर सिटीजन, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए है। हालांकि, इस काउंटर पर सामान्य लोग भी लाइन से बचने के लिए लग जाते हैं। जो कि कर्मचारियों से रिक्वेस्ट करते फिरते हैं, कि टिकट बना दीजिए, लेकिन यह तभी सम्भव हो पाता है, जब संबंधित काउंटर पर कोई सीनियर सिटीजन, महिला या दिव्यांग न लगा हो। रेलवे अधिकारी बंद पड़े 3 काउंटर सिर्फ इस लिए नहीं खोल रहे है कि उनका मानना है 70 फीसदी लोग ऑनलाइन ही टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। ऐसे में काउंटर खोलने की जरूरत महसूस नहीं होती है।

 

टिकट काउंटर और बंद मिले

- 6 काउंटर जनरल टिकट के हैं।

- 3 काउंटर बंद रहते हैं।

- 5 काउंटर टिकट रिजर्वेशन के हैं।

- 2 काउंटर बंद रहते हैं।

- 1 काउंटर सीओ एटीवीएम स्मार्ट कार्ड का है। जो कि बंद रहता है।

 

पद और कर्मचारी

- 28 पद टिकट बनाने वाले कर्मचारियों की हैं।

- 14 पद फिलहाल खाली चल रहे हैं।

- 14 कर्मचारियों से ली जा रही एक्स्ट्रा ड्यूटी।

 

एक नजर

- 200 ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरती हैं।

- 35 हजार से अधिक यात्री करते हैं अप-डाउन।

- 20 हजार जनरल और 7 सौ से अधिक टिकट का रिजर्वेशन डेली होता है।

- 6 प्लेटफार्म एनआर और एनईआर के हैं।

 

कर्मचारियों की काफी कमी है। जिस वजह से काउंटर बंद है। खाली पदों को भरने के लिए डीआरएम ऑफिस को लेटर लिखा गया है।

दिलीप श्रीवास्तव, टिकट बुकिंग सुपरवाइजर

 

टिकट काउंटर पर इतनी भीड़ थी कि मेरी एक ट्रेन छूट गई। रेलवे को चाहिए कि सभी काउंटर्स ओपेन करे। ताकि, यात्रियों को परेशानी न हो।

रुचि सिंह, यात्री

 

काफी मुश्किल से टिकट ले सका। एक टिकट के लिए आधे घंटे लाइन में लगना पड़ा। दो काउंटर खुले होने की वजह से लम्बी लाइन थी।

उपेंद्र कुमार, यात्री

Posted By: Inextlive