कांवड़ यात्रा के चलते बसों का बदलेगा रूट

वाया पांवटा साहिब और करनाल होते हुए जाएंगी बसें

DEHRADUN: क्0 जुलाई से दून से दिल्ली जाने का सफर महंगा हो जाएगा। रोडवेज ने यह फैसला कांवड़ यात्रा को देखते हुए लिया है। दून-मेरठ-दिल्ली हाईवे पर कांवडि़यों की भीड़ का देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज बसों का रूट दस जुलाई से बदल जाएगा। दिल्ली जाने वाली बसें दस जुलाई से वाया पांवटा साहिब व करनाल रूट से दिल्ली आएंगी-जाएंगी। इस कारण दून से दिल्ली की दूरी म्फ् किमी बढ़ जाएगी। ऐसे में परिवहन निगम ने बसों का किराया भी बढ़ाने की तैयारी कर ली है। वाल्वो का किराया करीब 7भ् रुपये, एसी बस का म्भ्, हाईटेक का भ्भ् और साधारण बस का ब्भ् रुपये बढ़ाया जाएगा।

यात्रियों की जेब होगी ढीली

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हर साल दून से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बदला जाता है। पहले बसों को वाया सहारनपुर, देवबंद होकर भेजा जाता था मगर कांवड़ की भीड़ से यहां भी लगातार जाम लगता है। इसलिए अब बसों को वाया करनाल व वाया कलसिया से सहारनपुर होकर भेजा जाता है। चूंकि, करनाल रूट ज्यादा दुरुस्त है, लिहाजा रोडवेज प्रबंधन का जोर इसी मार्ग पर रहता है। यह अलग बात है कि इस मार्ग पर यात्रियों को दोहरी मार पड़ती है। म्फ् किलोमीटर की दूरी अधिक होने के कारण इस मार्ग से दिल्ली पहुंचने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय अधिक लगता है, साथ ही किराया भी बढ़ जाता है। मार्ग पर कई टोल बैरियर भी हैं। इसके कारण परिवहन निगम ने अतिरिक्त आर्थिक बोझ की जिम्मेदारी यात्रियों के कंधों पर डालने की तैयारी कर ली है।

प्राइवेट बसों का भी बदलेगा रूट

महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि बदले रूट की व्यवस्था शिवरात्री तक रहेगी। फिर बसें निर्धारित रूट पर ही चलेंगी। बढ़ा हुआ किराया भी कम कर दिया जाएगा। वहीं रोडवेज बसों के साथ ही परिवहन विभाग ने निजी वाहन स्वामियों से भी दिल्ली जाने के लिए वाया करनाल जाने की सलाह दी है। मेरठ रूट पर कांवडियों की भीड़ के चलते जाम लगा रहता है। ऐसे में आरटीओ सुधांशु गर्ग ने अपील की है निजी वाहन स्वामी भी दस जुलाई से दिल्ली के लिए करनाल रूट पकड़ें।

Posted By: Inextlive