गुड न्यूज

फ्लैग: रांची रेलवे स्टेशन पर आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन का ट्रायल शुरू

-पैसेंजर खुद से खरीद रहे हैं ट्रेन का जेनरल टिकट

-स्मार्ट कार्ड, नोट या क्वाइन भी कर सकते हैं यूज

RANCHI:रांची रेलवे स्टेशन पर आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन का ट्रायल शुरू हो चुका है। इस मशीन से लोग अब यात्रा के लिए अपना जेनरल टिकट भी खरीद रहे हैं। रांची स्टेशन पर यह सुविधा शुरू हो जाने से पैसेंजर्स खुश हैं। इनका कहना है कि अब उन्हें लाइन में खडे़ होने के झंझट से छुटकारा मिल गया। वहीं टिकट बुकिंग के लिए स्मार्ट कार्ड की भी सुविधा लोगों के लिए जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। चीफ बुकिंग सुपरवाइजर चंद्रेश्वर उरांव ने बताया कि अभी लोगों को समझने में थोड़ा टाइम लगेगा। इसलिए हमलोग भी टाइम-टाइम से इसे देख रहे हैं। आफिशियली इसका जल्द ही उद्घाटन कर दिया जाएगा।

फीड किया गया रूट चार्ट

आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन में तीन जोन के सैकड़ों स्टेशनों का रूट फीड कर दिया गया है। इससे पैसेंजर्स को अपने डेस्टिनेशन के लिए टिकट खरीदने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। उन्हें केवल अपना डेस्टिनेशन क्लिक करना होगा। अगर स्क्रीन पर अपका डेस्टिनेशन शो नहीं करें तो आपको सर्च में जाकर अपने स्टेशन का नाम डालना होगा। इसके बाद अपको टिकट का फेयर बता दिया जाएगा। इसके लिए आप स्मार्ट कार्ड के साथ ही नोट और सिक्के का भी यूज कर सकते हैं।

क्या कहते हैं पैसेंजर

यह एक नई पहल है, जो काफी राहत देगी। हमलोगों को लाइन में घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। अब खुद से टिकट बुक करना अच्छा एक्सपीरियंस होगा। टच स्क्रीन से आप अपनी पसंद की भाषा भी चुन सकते हैं। वहीं बुकिंग के बाद बाकी पैसे और टिकट मिल रहे हैं।

लकी

Posted By: Inextlive