सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर यानी इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। सलमान के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतेजार था। बता दें कि अब्बास अली जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन ही करीब 36 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

अच्छी कमाई कर रही है फिल्म
ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्स ने ट्वीट कर बताया है कि फिल्म भारत के अलावा विदशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के आकड़े को आसानी से पार कर लेगी। बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2013 में आई फिल्म एक था टाइगर का सिक्वल है और यह एक्शन, ड्रामा, एवं थ्रिल से भरपूर है।
पहले दिन 80 परसेंट सीट बुक
यह फिल्म देशभर के 4600 स्क्रीनों पर रिलीज हुई है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहले दिन के मॉर्निंग शो में ही सिनेमाघरों की सीटें करीब 80 प्रतिशत तक बुक हो चुकी थीं। बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यु मिले हैं। अगर फिल्म की कहानी पर चर्चा करें तो यह फिल्म एक अस्पताल में बंधक बनाई गयीं भारतीय और पाकिस्तानी नर्सों की कहानी पर आधारित है। कुल मिलाकर इस फिल्म के जरिये दो दशों के बीच अमन और शांति लाने का संदेश दिया गया है।
एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा कमाई को लेकर किये गए ट्वीट को देख सकते हैं-


#TigerZindaHai takes a HUMONGOUS START in UAE-GCC... Thu $ 950,000+ [₹ 6.08 crnce the film is banned in Kuwait, the loss is approx $ 200,000.

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2017
#TigerZindaHai embarks on a MASSIVE START in Australia and New Zealand...
AUSTRALIA: Debuts at No 7 position... Fri A$ 203,882 [₹ 1.01 cr>NEW ZEALAND: Debuts at No 4 position... Fri NZ$ 85,797 [₹ 38.54 lakhs/twitter.com/Rentrak?ref_src=twsrc%5Etfw">@Rentrak

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2017 Posted By: Mukul Kumar