आज एक्ट्रेस पूजा बेदी का जन्मदिन है। पूजा के फादर एक्टर कबीर बेदी ने लंबे समय तक अपनी लिव इन पार्टनर रही परवीन से चौथी शादी की थी। बताते हैं की पूजा अपनी सौतेली मां से उम्र में बड़ी हैं। पूजा बेदी सिंगल मदर हैं जाने बॉलीवुड की ऐसी ही और मांओ के बारे में।

बेटी करने जा रही है डेब्यु
पूजा बेदी ने 1990 में बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से शादी की। उन्होंने शादी के तेरह साल बाद 2003 में तलाक दे दिया और पूजा बेटी आलिया और बेटे उमर के लिए सिंगल मॉम बन गईं। आलिया अब बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं और जल्द ही सैफ अली खान की जवानी जानेमन में नजर आएंगी। आलिया एफ फिल्म के सामने आने के पहले से ही चर्चा बना रही है, उन्होंने अपने डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा फैन बेस बना लिया है।

अमृता सिंह: सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 1991 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान। सैफ और अमृता का 2004 में तलाक हो गया था। जिसके बाद अमृता ने अपने बच्चों की परवरिश सिंगल मदर के रूप में ही की है। सारा, अपने माता-पिता की तरह, फिल्म उद्योग में कदम रख चुकी हैं, उन्होंने फिल्म केदारनाथ से डेब्यु किया था।

सारिका: कमल हासन की दूसरी पत्नी, अभिनेत्री सारिका, ने अपनी शादी से पहले बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया था। श्रुति का जन्म 1986 में हुआ था, जिसके दो साल बाद 1988 में वे शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ। कमल ने 2004 में सारिका को तलाक दे दिया और वह अपनी दोनों बेटियों के साथ सिंगल मां की तरह रहने लगीं ।

महिमा चौधरी: परदेस मूवी फेम अभिनेत्री ने 2006 में वास्तुकार और व्यवसायी बॉबी मुखर्जी से शादी की और 2013 में अलग हो गईं। दोनों की एक बेटी है, एरियाना। अपने मातृत्व के बारे में बात करते हुए महिमा चौधरी ने एक बार कहा था कि उन्हें वास्तव में एक मां के रूप में काम करने में मज़ा आता है। यह उनके जीवन में अब तक की सबसे अच्छी भूमिका रही है। वे मानती हैं कि मातृत्व ने उन्हें अधिक सहानुभूतिपूर्ण, दयालु, धैर्यवान और निस्वार्थ बनाया है।

सुष्मिता सेन: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने 2000 में बेटी रेनी को गोद लिया था। उस समय केवल 25 वर्ष की थीं। इसके बाद उन्होंने 2010 में छोटी बेटी अलिसाह को गोद लिया। इस साल सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोमन शॉल के साथ शादी करने की संभावना है, हालांकि इस जोड़े ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

करिश्मा कपूर: इन्होंने 2003 में दिल्ली के व्यवसायी संजय कपूर से शादी की थी। शादी के ग्यारह साल बाद 2014 में करिश्मा कपूर ने तलाक के लिए अर्जी दी। उसके बाद से करिश्मा ने बेटी समैरा कपूर और बेटे कियान कपूर को अकेले ही मुंबई में पाला। उन्होंने और संजय ने 2016 में आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया।

Posted By: Molly Seth