छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : गर्मी में बिजली की समस्या झेल रहे मानगो वासियों को शनिवार को पानी भी नहीं मिलेगा। कारण कुंवरबस्ती स्थित पंप हाउस में शुक्रवार की दोपहर दो बजे मुख्य पाइप लाइन का वाल्ब फट गया। इससे पूरे मानगो में जलापूर्ति ठप हो गई।

लगाया जाएगा न्यू वॉल्व

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता रामप्रवेश मिस्त्री ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वाल्ब फटने के कारण शनिवार को 25 हजार घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले माह भी वाल्ब फट गया था, जिसे वेल्डिंग कर दुरुस्त किया गया था, लेकिन आज भी दूसरे स्थान से फट गया। अब नया वाल्ब लगाया जाएगा तब जलापूर्ति शुरू होगी।

रातभर निकाला जाएगा पानी

वाल्ब लगाने के लिए पांच किलोमीटर लंबी पाइप लाइन से पानी निकालने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि रात तक पानी निकलने के बाद देर रात या शनिवार को नया वाल्ब लगाया जाएगा। वाल्ब लगने के बाद रात भर पानी मानगो 15 नंबर में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जाएगा। जहां से रविवार की सुबह आपूर्ति की जा सकेगी। जलापूर्ति नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्लम इलाके के बस्तियों में रहने वाले लोगों को उठानी पड़ेगी।

Posted By: Inextlive