तपती दोपहर में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

दो-तीन दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम

Meerut। तीन दिन पहले जम्मू-काश्मीर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं ने जनपद का मौसम असमान्य कर दिया है। दिन में अधिकांश समय हल्के बादलों का डेरा आसमान में रहता है। बीच-बीच में सूरज की गर्मी और वातावरण की उमस मिलकर मौसम को असहनीय बना रही है।

चढ़ गया पारा

सुबह से तेज धूप के कारण तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले जहां अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई तो वहीं न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को सुबह से गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया था। शाम चार बजे के बाद एक बार फिर से मौसम में पलटी मारी। आसमान में लालरंग के बादल छा गए।

ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एन सुभाष ने बताया कि सुबह से तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जल्द ही बारिश के आसार बन रहे है। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। आज दिन में धूल भरी हवाएं और छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

Posted By: Inextlive