टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक मेडल जीतने से चूक गईं। बारिश और तूफान से प्रभावित फाइनल राउंड में सुबह तक अदिति संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थी और ब्रांज मेडल की प्रबल दावेदार थी मगर आखिर में वह चौथे स्थान पर खिसक गई और कुछ अंकों से पदक से चूक गईं।

टोक्यो (एएनआई)। गोल्फर अदिति अशोक शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक खेल में शानदार प्रदर्शन के बाद चौथे स्थान पर रहीं। इसी के साथ वह ओलंपिक पदक से चूक गईं। 23 साल की इस खिलाड़ी ने पांच बर्डी खेलकर पंद्रह-अंडर 201 में चौथा स्थान हासिल किया। वह ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन और डेनमार्क की पेडर्सन से आगे रही जो पांचवें स्थान पर रहीं। भारतीय ने कासुमीगासेकी कंट्री क्लब में अंतिम दिन 68 (-3) के साथ समाप्त किया।

अमेरिकी गोल्फर ने जीता गोल्ड
विश्व की नंबर एक, संयुक्त राज्य अमेरिका की नेली कोर्डा ने 17 अंडर पार के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस बीच, जापान की मोने इनामी और न्यूजीलैंड की लिडिया को कांस्य और रजत के लिए खेल रही थीं। कोर्स के पहले 8 होल में, अदिति ने 3 बर्डी के साथ एक शानदार शुरुआत की, जिसमें 5 और 6 होल पर बैक-टू-बैक शामिल थे। नेली कोर्डा, जो अंतिम राउंड में बहुत आराम से आगे बढ़ रही थी, उनके कुछ निराशाजनक प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड की लिडिया को और भारत की अदिति को लीडरबोर्ड के शीर्ष पर आने का मौका दिया। उस समय मैच में तीनों खिलाड़ी -14 के साथ पहले स्थान के लिए शीर्ष पर बने हुए थे।

कौन हैं अदिति अशोक
अदिति अशोक भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक की एक भारतीय पेशेवर गोल्फर और ओलंपियन हैं, जो लेडीज यूरोपियन टूर और एलपीजीए टूर पर खेलती हैं। उन्होंने 2016 के समर ओलंपिक में ओलंपिक खेलों की शुरुआत की। उन्होंने टोक्यो में 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया मगर यहां शानदार प्रदर्शन के बाद मेडल जीतने में नाकाम रहीं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari